भोज (मुक्त) विश्विद्यालय का स्थापना दिवस एक अक्टूबर को मनाया जाएगा

Foundation Day of Bhoj (Open) University will be celebrated on October 1
भोज (मुक्त) विश्विद्यालय का स्थापना दिवस एक अक्टूबर को मनाया जाएगा
मध्यप्रदेश भोज (मुक्त) विश्विद्यालय का स्थापना दिवस एक अक्टूबर को मनाया जाएगा
हाईलाइट
  • भोज (मुक्त) विश्विद्यालय का स्थापना दिवस एक अक्टूबर को मनाया जाएगा

डिजिटल डेस्क,भोपाल। मध्यप्रदेश भोज (मुक्त) विश्वविद्यालय एक अक्टूबर को अपना 30वां स्थापना दिवस मनाएंगा, जिसकी अध्यक्षता राज्यपाल एवं कुलाधिपति मंगुभाई पटेल करेंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो़ जयंत सोनवलकर और कुलसचिव डॉ एल एस सोलंकी ने आज यहां एक पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम एक अक्टूबर को सुबह 11 बजे यहां के मिंटो हॉल में आयोजित किया जाएगा। राज्यपाल श्री पटेल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होगें। भोज (मुक्त) विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर विशिष्ट अतिथि और मुख्य वक्ता के रूप में मुकुल कानिटकर उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की गतिविधियों एवं उपलब्धियों पर आधारित स्मारिका ‘भोज दर्पण 2021’ का विमोचन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भोज (मुक्त) विश्वविद्यालय अपनी यात्रा के 29 वर्षो में पहली बार स्थापना दिवस पर समारोह आयोजित कर रहा है, जिसमें विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक उपलब्धियों पर केन्द्रित शार्ट फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। बघेल

वार्ता
 

Created On :   30 Sep 2021 11:12 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story