गिरिराज सिंह का विवादित बयान, कहा- कब्र के लिए जमीन चाहिए तो बोलना होगा वंदेमातरम 

गिरिराज सिंह का विवादित बयान, कहा- कब्र के लिए जमीन चाहिए तो बोलना होगा वंदेमातरम 
हाईलाइट
  • अमित शाह के सामने मंच से मुस्लिम समुदाय को दी चेतावनी।
  • गिरिराज सिंह ने कहा
  • अगर कब्र के लिए तीन हाथ जगह चाहिए तो वंदेमातरम गाना होगा।
  • बिहार के बेगूसराय सीट से बीजेपी प्रत्याशी गिरिराज सिंह का विवादित बयान।

डिजिटल डेस्क, बेगूसराय। अपने भड़काऊ बयानों के चलते चर्चा में रहने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। बिहार के बेगूसराय सीट से बीजेपी प्रत्याशी गिरिराज सिंह ने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के सामने मंच से मुस्लिम समुदाय के लोगों को चेतावनी दी है। गिरिराज सिंह ने कहा, अगर कब्र के लिए तीन हाथ जमीन चाहिए तो इस देश में वंदे मातरम गाना होगा और भारत माता की जय भी बोलना होगा।

बुधवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के कार्यक्रम में गिरिराज सिंह ने कहा, गिरिराज सिंह ने ये भी कहा, कुछ लोग बिहार की धरती को रक्तरंजित करना चाहते हैं, सांप्रदायिक आग फैलाना चाह रहे हैं, लेकिन BJP जब तक है न बिहार में ऐसा होगा और न बेगूसराय की धरती पर वे ऐसा होने देंगे।

गिरिराज सिंह ने कहा, आरजेडी के उम्मीदवार दरभंगा में कहते हैं कि मैं वंदे मातरम मैं नहीं बोलूंगा। बेगूसराय में भी कुछ लोग आकर बड़े भाई का कुर्ता और छोटे भाई का पायजामा पहनकर भ्रमण कर रहे हैं, लेकिन मैं उन्हें कहना चाहता हूं कि, जो वंदे मातरम नहीं गा सकता, जो भारत की मातृभूमि को नमन नहीं कर सकता वो इस बात को याद रखें कि गिरिराज के नाना-दादा सिमरिया घाट में गंगा नदी के किनारे मरे, उसी भूमि पर कोई कब्र नहीं बनाया लेकिन तुम्हें तो तीन हाथ जगह चाहिए। तुम ऐसा नहीं कर पाओगे तो देश तुम्हें कभी माफ नहीं करेगा।

बता दें कि बेगूसराय सीट इस बार देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां से बीजेपी ने गिरिराज सिंह को, महागठबंधन ने तनवीर हसन को और सीपीआई ने कन्हैया कुमार को चुनावी मैदान में उतारा है।  

Created On :   25 April 2019 4:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story