BJP MLA की लड़कियों को सलाह, कहा- अत्याचार से बचना है तो बॉयफ्रेंड न बनाएं

Girls Should Not Make Boyfriends to be Safe says BJP MLA Pannalal Shakya
BJP MLA की लड़कियों को सलाह, कहा- अत्याचार से बचना है तो बॉयफ्रेंड न बनाएं
BJP MLA की लड़कियों को सलाह, कहा- अत्याचार से बचना है तो बॉयफ्रेंड न बनाएं

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हमेशा अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले बीजेपी विधायक पन्नालाल शाक्य ने एक बार फिर ऐसा विवादित बयान दिया है, जिसपर बवाल खड़ा हो गया है। दरअसल, मध्य प्रदेश की गुना सीट से विधायक पन्नालाल शाक्य ने लड़कियों को सलाह दी है कि वो बॉयफ्रेंड बनाना कर दें। ऐसा करने से उनके ऊपर होने वाले अत्याचार अपने आप बंद हो जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने लड़कों से भी कहा है कि उन्हें गर्लफ्रेंड नहीं बनानी चाहिए।

बॉयफ्रेंड बनाना बंद कर दें लड़कियां 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मध्य प्रदेश से बीजेपी विधायक पन्नालाल शाक्य गुना के एक कॉलेज में स्मार्टफोन बांटने गए थे। ये कार्यक्रम मध्य प्रदेश सरकार ने आयोजित किया था। इसी कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि "लड़कियां बॉयफ्रेंड क्यों बनाती हैं? उन्हें बॉयफ्रेंड नहीं बनाना चाहिए। अगर वो ऐसा करना बंद कर दें तो उन पर अत्याचार नहीं होंगे।" शाक्य ने लड़कियों को स्मार्टफोन बांटते समय इसका सदुपयोग करने की भी नसीहत दे डाली और कहा कि लड़कियों को स्मार्टफोन का दुरुपयोग नहीं बल्कि सदुपयोग करना चाहिए।

लड़कों को भी गर्लफ्रेंड नहीं बनानी चाहिए

कार्यक्रम में बोलते हुए पन्नालाल शाक्य ने लड़कों को भी गर्लफ्रेंड न बनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि "पिछले दिनों विधानसभा में मीडिया वालों ने मुझसे महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के बारे में पूछा, तो मैंने उनसे साफ कह दिया कि लड़कियां बॉयफ्रेंड बनाना बंद कर दें, अत्याचार अपने आप बंद हो जाएंगे। साथ ही लड़कों को भी गर्लफ्रेंड बनाने से बचना चाहिए।"

महिला दिवस को भी बताया विदेशी परंपरा

इसके अलावा पन्नालाल शाक्य ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भी कमेंट करते हुए इसे विदेशी परंपरा बताया है। उन्होंने कहा कि "हमारे देश में महिलाओं का बहुत सम्मान होता है। भारतीय परंपरा में साल में 4 बार नवरात्रों के रूप में महिला दिवस मनाते हैं। उनकी पूजा करते हैं। एक दिन महिला दिवस हमारी परंपरा नहीं है।"

विराट-अनुष्का की शादी पर भी दिया था बयान

बीजेपी विधायक ने विराट-अनुष्का के विदेश में शादी करने पर उठाते हुए कहा था कि "विराट ने भारत में पैसा कमाया, लेकिन उन्हें देश में शादी के लिए कोई जगह नहीं मिली। क्या भारत अछूत है?" उन्होंने आगे कहा था कि "भगवान राम, श्रीकृष्ण, विक्रमादित्य और युधिष्ठिर का विवाह इसी भूमि पर हुई। उन्हें भी यहां शादी करनी चाहिए थी। हममें से कोई भी शादी के लिए विदेश नहीं जाता।" पन्ना लाल शाक्य ने आगे कहा था कि "विराट ने यहां से पैसे कमाए और इटली में अरबों में खर्च किए। उनमें देश के लिए कोई सम्मान नहीं है। इससे साबित होता है कि वो देशभक्त नहीं है।"

Created On :   26 March 2018 2:53 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story