गुजरात: अज्ञात लोगों ने तोड़ी महात्मा गांधी की मूर्ति, जांच में जुटी पुलिस

Gujarat: unknown people broke Mahatma Gandhis statue, police engaged in investigation
गुजरात: अज्ञात लोगों ने तोड़ी महात्मा गांधी की मूर्ति, जांच में जुटी पुलिस
गुजरात: अज्ञात लोगों ने तोड़ी महात्मा गांधी की मूर्ति, जांच में जुटी पुलिस
हाईलाइट
  • अमरेली जिले में हरि कृष्णा झील के पास लगी थी मूर्ति
  • पुलिस ने अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया

डिजिटल डेस्क, अमरेली। गुजरात में महात्मा गांधी की मूर्ति को तोड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार कुछ अज्ञात लोगों ने अमरेली जिले में हरि कृष्णा झील के पास महात्मा गांधी की मूर्ति को तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। हालांकि मूर्ति किसने तोड़ी इसके बारे में फिलहाल जानकारी नहीं मिल सकी है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुजरात के अमरेली जिले में शुक्रवार देर रात हरिकृष्ण सरोवर के पास महात्मा गांधी की प्रतिमा अज्ञात व्यक्तियों ने तोड़ दी। 

एक अधिकारी ने बताया कि प्रतिमा 2018 में हरिकृष्ण सरोवर के पास स्थित एक उद्यान में लगाई थी। सरोवर सूरत के हीरा कारोबारी सावजीभाई ढोलकिया के ढोलकिया फाउंडेशन ने बनवाया था और उसका सौंन्दर्यीकरण किया था। सरोवर का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2017 में किया था।

लाठी पुलिस थाने के उप निरीक्षक वाई पी गोहिल ने कहा के, "घटना बीती रात में हुई। दोषियों की पहचान और उनकी धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। हमने डायरी में प्रविष्टि की है। यह उन लोगों का काम हो सकता है जो सरोवर के निर्माण से नाखुश थे या ये असामाजिक तत्वों का काम हो सकता है।"

Created On :   4 Jan 2020 3:08 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story