बाबा राम रहीम के नाम ये 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड नहीं जानते होंगे आप

gurmeet ram rahim singh have five world records
बाबा राम रहीम के नाम ये 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड नहीं जानते होंगे आप
बाबा राम रहीम के नाम ये 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड नहीं जानते होंगे आप

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रेप के मामले में सीबीआई कोर्ट से 20 साल की जेल की सज़ा पाने वाले बलात्कारी राम रहीम के नाम वैसे तो कई रिकॉर्ड हैं। लेकिन इनमें कुछ ऐसे वर्ल्ड रिकॉर्ड भी हैं जिनकी चर्चा हम यहां कर रहे हैं।

सबसे बड़ा ग्रीटिंग कार्ड का रिकॉर्ड
सबसे बड़े ग्रीटिंग कार्ड का रिकॉर्ड राम रहीम सिंह और हकीकत एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के नाम है। 22 अगस्त 2015 को सिरसा में 398.42 वर्ग मीटर (4289.06 वर्ग फुट) का ग्रीटिंग कार्ड बना।

तेल के दीये
सबसे ज़्यादा तेल के दीये जलाने का रिकॉर्ड गुरमीत राम रहीम के नाम है। हरियाणा में 23 सितंबर 2016 को आयोजित किए गए कार्यक्रम में 1,50,009 दीये जलाए गए।

सबसे बड़ी फिंगर पेटिंग
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे बड़ी फिंगर पेंटिंग बनाने का रिकॉर्ड राम रहीम सिंह और शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के नाम है। 3900 वर्ग मीटर (41979 वर्ग फुट) की ये पेंटिंग 23 सितंबर 2012 को सिरसा में बनाई गई थी।

सबसे बड़ा पोस्टर
गुरमीत राम रहीम सिंह और हकीकत एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के नाम सबसे बड़ा पोस्टर बनाने का रिकॉर्ड भी है। 15123.8 वर्ग मीटर (162791.2 वर्ग फुट) का यह पोस्टर हरियाणा में 14 अक्टूबर 2016 को बनाया गया। यह पोस्टर गुरमीत राम रहीम सिंह की फ़िल्म एमएसजी: द वॉरियर लायन हार्ट के प्रमोशन के लिए बनाया गया।

इतना ही नहीं इसके पहले भी सबसे बड़े पोस्टर का रिकॉर्ड भी गुरमीत राम रहीम के नाम था। जो 5969.61 वर्ग मीटर (64256.34 वर्ग फुट) का था और यह पोस्टर सिरसा में 9 सितंबर 2015 को बनाया गया। यह पोस्टर फ़िल्म एमएसजी-2 के प्रमोशन के लिए बनाया गया था। जिसने बाहुबली फ़िल्म के पोस्टर (51598.21 वर्ग फुट) का रिकॉर्ड तोड़ा था।

एक साथ हाथ धोने का रिकॉर्ड
सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के एसएमजी कॉम्प्लेक्स में गुरमीत राम रहीम सिंह और शाह सतनाम ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 7,675 लोगों ने एक साथ हाथ धोए। 23 सितंबर 2012 को यह रिकॉर्ड बना।
 

Created On :   28 Aug 2017 3:48 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story