भारत की बेटी ने मारी बाजी, हरनाज कौर संधू बनीं मिस यूनिवर्स 2021

Miss Universe 2021: Harnaaz Kaur Sandhu became Miss Universe 2021
भारत की बेटी ने मारी बाजी, हरनाज कौर संधू बनीं मिस यूनिवर्स 2021
21 साल का इंतजार खत्म भारत की बेटी ने मारी बाजी, हरनाज कौर संधू बनीं मिस यूनिवर्स 2021
हाईलाइट
  • चंडीगढ़ से है 21 साल की हरनाज कौर संधू

डिजिटल डेस्क,मुंबई। सबसे बड़ा ब्यूटी पेजेंट "मिस यूनिवर्स" का आयोजन इस साल इजरायल में किया गया, जिसमें भारत का प्रतिनिधित्व करने पहुंची 21 साल की हरनाज कौर संधू। सबको कड़ी टक्कर देते हुए चंडीगढ़ की हरनाज संधू ने "मिस यूनिवर्स 2021" का खिताब अपने नाम कर लिया। हरनाज की ये जीत इसलिए भी खास है क्योंकि, 21 साल बाद भारत ने इस अवॉर्ड को अपने नाम किया है। इससे पहले साल 2000 में लारा दत्ता "मिस यूनिवर्स" बनी थी। 

Harnaaz Kaur Sandhu Crowned Miss Universe- Urban Asian

चंडीगढ़ के सिख परिवार में जन्मी हरनाज ने इससे पहले कई ब्यूटी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और जीता भी। हाल ही में उन्होंने "मिस डीवा मिस यूनिवर्स इंडिया 2021" में बाजी मारी और फिर मिस यूनिवर्स 2021 का पुरुस्कार अपने नाम करने के लिए कड़ी मेहनत करने लगी। हरनाज की मेहनत रंग लाई। भारत को आज उन पर गर्व है। क्योंकि, देश के 21 साल का इंतजार अब खत्म हुआ। लारा दत्ता के बाद एक बार फिर भारत ने मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में अपना झंडा गाड़ा है। 

Harnaaz Kaur Sandhu on PEP.ph

हरनाज का सफर

  • हरनाज फिटनेस और योगा की शौकीन है। बहुत कम उम्र से वो ब्यूटी कॉम्पिटीशन में पार्टीसिपेट कर रही है।
  • हरनाज ने साल 2017 में मिस चंडीगढ़ का खिताब अपने नाम किया।
  • मिस मैक्स इमर्जिंग स्टार इंडिया 2018 के पुरुस्कार से भी हरनाज सम्मानित हुई।
  • हरनाज ने मिस इंडिया 2019 में भाग लिया और टॉप 12 तक जगह बनाने में कामयाब रहीं। 
  • हरनाज ने द लैंडर्स म्यूजिक वीडियो तेराताली में काम किया।
  • सितंबर में मिस डीवा यूनिवर्स इंडिया 2021 में बाजी मारी।
  • मिस यूनिवर्स 2021 जीतने से पहले ही हरनाज पंजाबी इंडस्ट्री में नजर आने के लिए तैयार थी।
  • हरनाज दो पंजाबी फिल्में "Bai Ji Kuttange" और "Yaara Diyan Poo Baran"  में नजर आ चुकी हैं।

harnaazkaursandhu - Twitter Search / Twitter

Created On :   13 Dec 2021 3:41 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story