दिल्ली-एनसीआर में बारिश के साथ ओले, 15 साल बाद इस तरह की ओलावृष्टि

Heavy rain and hailstorm in delhi ncr changes wheather
दिल्ली-एनसीआर में बारिश के साथ ओले, 15 साल बाद इस तरह की ओलावृष्टि
दिल्ली-एनसीआर में बारिश के साथ ओले, 15 साल बाद इस तरह की ओलावृष्टि
हाईलाइट
  • गुरुवार शाम बारिश के साथ गिरे ओले।
  • दिल्ली समेत आसपास के इलाकों का मौसम बदला।
  • मौसम बदलने के कारण 38 विमानों का रूट बदला गया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में गुरुवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ रहा। गुरुवार शाम को अचानक बारिश के साथ ओले गिरे। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद के कई इलाकों में ओलों गिरे। गुरुवार को मौसम बदलने के कारण 38 विमानों का रूट बदला गया। आसपास के शहरों में विमानों की लैंडिंग करवानी। कई उड़ानों ने देरी से उड़ान भरी। बताया जा रहा है कि करीब 15 सालों बाद दिल्ली में इस तरह की ओलावृष्टि देखने को मिली है। इससे पहले 2004-05 में इसी तरह ओले गिरे थे।

फरीदाबाद में बरसात में ओलावृष्टि के बाद अंधकार छा गया। वाहन चालक लाइट जलाकर सड़क पर चले। दिन में ही सड़कों पर स्ट्रीट लाइटें जलानी पड़ गई। दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह की शुरुआत हल्की बारिश के साथ हुई। बारिश से न्यूनतम तापमान में लगभग 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। जिससे न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर हुई वर्षा का असर निचले मैदानी हिस्सों में देखने को मिल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक शुक्रवार को हल्की बारिश हो सकती है। वहीं शनिवार और रविवार घना कोहरा पड़ सकता है। वहीं करनाल, कैथल, दादरी, खुर्जा, सहारनपुर, मुरादाबाद, अमरोहा में हवा के साथ हल्की बारिश होगी। जबकि नोएडा,गाजियाबाद, छपरौला,तुगलकाबाद, संगम विहार के आसपास इलाकों में तेज बारिश होगी। 

 

 

वहीं दिल्ली के कई इलाकों में बुधवार सुबह तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। 

 

Created On :   8 Feb 2019 4:30 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story