रंगों के साथ नाम में भी रंगी होली, जानिए कहां किस तरीके से मनाई जाती है होली, प्यार में कहीं बरसती है कीचड़ तो कहीं बरसते है लट्ठ

Holi is colored in the name with colors, know where Holi is celebrated, somewhere in love it rains mud and logs rain somewhere
रंगों के साथ नाम में भी रंगी होली, जानिए कहां किस तरीके से मनाई जाती है होली, प्यार में कहीं बरसती है कीचड़ तो कहीं बरसते है लट्ठ
आई रे होली रंगों के साथ नाम में भी रंगी होली, जानिए कहां किस तरीके से मनाई जाती है होली, प्यार में कहीं बरसती है कीचड़ तो कहीं बरसते है लट्ठ
हाईलाइट
  • आया रे रंगों का त्योहार होली

डिजिटल डेस्क, मथुरा। त्योहारों के देश भारत में कई तरह के उत्सव मनाए जाते है। जिसमें से एक है होली का त्योहार, होली को रंगों का त्योहार भी कहते है। इस दिन भारत रंग में रंग जाता है। आपको बता दें  रंगों के इस पर्व को भारत के अलग- अलग राज्यों में  अलग अलग अंदाज से मनाया जाता है। कई तरहों से खेली जाने वाले इस रंग के त्योहार में हर कोई रंग में मग्न हो जाता है।  चलिए जानते है कि विभिन्नता में एकता वाले इस देश में होली किस अंदाज में खेली और मनाई जाती है। 


ब्रज की होली (उत्तर प्रदेश)

भारत में  ब्रज की होली को सबसे अधिक चर्चित माना जाता है। इसे लट्ठमार होली भी कहा जाता है।  लट्ठमार होली खासतौर पर उत्तर भारत के ब्रज, मथुरा और वृंदावन के इलाकों में खेली जाती है, इस होली में महिलाएँ लाठी से पुरुषों की प्यार भरी पिटाई करती हैं, जबकि पुरुष उनसे बचने के लिए पुरुष ढाल" के साथ तैयार होकर आते हैं। यह सब हंसी- खुशी के माहौल में होता है। ब्रज की होली रंगों से ही नहीं, बल्कि फूलों से भी होली खेली जाती है। 

धुलेंडी की धूम (हरियाणा)
भारतीय संस्‍कृति में रिश्‍तों के बीच सामंजस्‍य का अनोखा मिश्रण हरियाणा की होली में देखने को मिलता है। जहाँ होली गुलाल और अबीर से खेलते हैं,  हरियाणा की धुलेंडी में भाभी द्वारा देवर को परेशान करने की प्रथा है, इस दिन भाभियां देवरों को छेड़ती और सताती हैं और देवर बेचारे चुपचाप झेलते हैं, क्योंकि इस दिन तो भाभियों का दिन होता है। 

दोल यत्रा  (बंगाल)
बंगाल में दोल यात्रा आयोजित की जाती है। जिसे दोल उत्सव भी कहा जाता है। यह जुलूस होली के एक दिन पहले निकलता है। इस जुलूस में महिलाएँ लाल किनारी वाली पारंपरिक सफेद साड़ी पहनकर शंख बजाती है और राधा- कृष्ण की पूजा- अर्चना करती है। यह अद्भुत दृश्य देख कर वहाँ आए लोग भक्ति में रम जाते हैं, यह यात्रा सुबह होते ही शुरू हो जाती है 

शिमगोत्सवहोली (गोवा)

यह होली अलग अलग नामों के साथ अलग अलग तरीके से मनाई जाती है।  गोवा में होली कोंकणी भाषा में शिमगो या शिमगोत्सव नाम से मशहूर हैं। यहां बड़े ही धूमधाम से रंगों से होली खेली जाती है। शिमगोत्सव के दिन वहां के लोग खाने में तीखी मुर्गा या मटन की करी खाना पसंद करते है। जिसे शगोटी कहा जाता है। आप को बता दें कि गोवा में होली के दिन देश के साथ- साथ विदेशी पर्यटक भी जमकर होली खेलते हैं, लोग रंग खेलने के साथ डीजे पार्टी, पूल पार्टी जैसे आयेजनों में जमकर लुफ्त उठाते हैं। 

कपड़ा फाड़ होली (बिहार)
बिहार में होली को फाग या फगुआ भी कहते हैं। होली के अवसर पर यहाँ गाए जाने वाले फगुआ के गाने बहुत मशहूर है। राज्य में कई स्थानों पर कीचड़ से होली खेली जाती है तो कई स्थानों पर कपड़ा फाड़ होली खेलने की भी परंपरा है, होली के दिन यहाँ लोग ढोलक की धुन पर नाचते है और बिहार के लोकगीत गाते हैं। 

होला मोहल्ला  (पंजाब)
होली को "होला मोहल्ला" कहा जाता है, पंजाब में होली के अगले दिन सिक्खों के पवित्र धर्मस्थान श्री आनन्दपुर साहिब में "होला मोहल्ला" मेले का आयोजन किया जाता है, जो 6 दिन तक चलता है। पंजाब मे होली के दिन निहंग सिख मेले में वीरता और पराक्रम का प्रदर्शन करते है। इस परंपरा की शुरूआत सिखों को दसवें गुरू, गोविंदसिंह जी के द्वारा की गई थी। 

भगोरिया उत्सव (मध्यप्रदेश)
मध्यप्रदेश में भी कई राज्यों की तरह ही पहले दिन होलिका दहन किया जाता है और उसके दूसरे दिन धुलेंडी मनाई जाती है, होली के पांचवें दिन बड़े ही धूम- धाम से रंगपंचमी मनाई जाती है, इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है, जिसमें बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग सूखे रंग से होली खेलते हैं, मध्यप्रदेश में झाबुआ के क्षेत्रों में भी होली की खासा धूम देखने को मिलती है, यहाँ पर होली को "भगोरिया" कहा जाता है,

Created On :   12 March 2022 7:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story