गृहमंत्री अमित शाह ने कहा - कानून व्यवस्था ठीक नहीं तो लोकतंत्र सफल नहीं

Home Minister Amit Shah addresses 51st Foundation Day celebration of Bureau of Police Research and Development
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा - कानून व्यवस्था ठीक नहीं तो लोकतंत्र सफल नहीं
हाईलाइट
  • अगर कानून और व्यवस्था ठीक नहीं है
  • तो लोकतंत्र कभी सफल नहीं हो सकता - केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह
  • गृहमंत्री अमित शाह ने पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के 51 वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित किया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के 51 वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा, अगर कानून और व्यवस्था ठीक नहीं है, तो लोकतंत्र कभी सफल नहीं हो सकता। सफल लोकतंत्र के लिए बहुत जरूरी है कि व्यक्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, कानून के दायरे में उसको जो अधिकार मिले हैं, वो उसे निर्बाध रूप से मिलते रहें।

शाह ने कहा कि  विश्वस्तरीय तकनीक से देश के पुलिस बलों व संस्थानों को अपग्रेड कर BPRD देश की सुरक्षा में अहम भूमिका निभा रहा है। मुझे विश्वास है कि BPRD India ऐसे ही देश की पुलिसिंग व्यवस्था को और सुदृढ़ करता रहेगा BPRD Indiaने 51 साल में यह साबित किया कि उसके काम में प्रासंगिकता व दम दोनों हैं। BPRD का काम इतना महत्वपूर्ण है कि इसके बिना अच्छी पुलिसिंग की कल्पना ही नहीं की जा सकती है। पुलिस रिफॉर्म का जमीनी स्तर पर कितना प्रभाव पड़ा BPRD को यह जानने के लिए एक संस्थागत व्यवस्था बनानी चाहिए।

शाह ने कहा कि एक संस्थागत व्यवस्था के बिना हमारे सुधार व्यावहारिक हैं या नहीं, जिस पुलिस बल के माध्यम से हम सुधार करना चाहते हैं हम उन्हें प्रेरित कर पाए या नहीं, इसका पता नहीं चल सकता। समय के साथ बदलती हुई चुनौतियों से निपटने के लिए विश्व की सबसे कारगर तकनीक से देश के पुलिस बलों को तैयार करना BPRD का मुख्य काम है।आज साइबर व ड्रोन हमले, ड्रग्स की स्मगलिंग, हवाला रैकेट सबसे बड़ी चुनौतियां हैं और मैं मानता हूँ कि इनसे निपटने की गति को और तीव्र करने की जरूरत है।

शाह ने कहा कि अगर कानून-व्यवस्था ठीक नहीं है तो लोकतंत्र कभी सफल नहीं हो सकता।सफल लोकतंत्र के लिए जरूरी है कि कानून के दायरे में नागरिकों को जो अधिकार मिलें हैं वो उन्हें निर्बाध रूप से मिलते रहें साथ ही वें संविधान के कर्तव्यों का निर्वहन करते रहें और इन दोनों को मिलाकर देश आगे बढ़ता रहे।मैं मानता हूँ कि लोकतंत्र में सबसे बड़ा योगदान बीट कांस्टेबल का है जो नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करता है।कोरोनाकाल में पुलिस बलों को उनकी सेवाओं के लिए पीएम मोदी के नेतृत्व में उन्हें जिस प्रकार से सम्मानित किया गया उससे हर भारतीय को गर्व व आनंद की अनुभूति हुई।

Created On :   4 Sep 2021 2:54 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story