- Dainik Bhaskar Hindi
- National
- IMD issues red alert for Odisha predicts heavy rainfall
दैनिक भास्कर हिंदी: ओडिशा में रेड अलर्ट: अगले 24 घंटे में चक्रवाती तूफान ‘तितली’ दे सकता है दस्तक, स्कूल-कॉलेज बंद

हाईलाइट
- भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को ओडिशा के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
- चक्रवाती तूफान तितली ओडिशा-आंध्र प्रदेश तट की तरफ बढ़ रहा है।
- IMD ने कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई है।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटे में चक्रवाती तूफान तितली के दस्तक देने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी पर बना डीप डिप्रेशन एक चक्रवाती तूफान, तितली में बदल गया है और ओडिशा-आंध्र प्रदेश तट की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। IMD ने कई स्थानों पर "भारी से बहुत भारी बारिश" और कुछ स्थानों पर 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार की हवा के साथ अत्यंत भारी बारिश की आशंका जताई है। तितली तूफान को लेकर प्रशासन ने स्कूल-कॉलेज बंद करने के निर्देश जारी किए है।
भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र के डायरेक्टर एच आर बिश्वास ने कहा, "अगले 24 घंटों के दौरान तितली के गंभीर चक्रवात तूफान में बदलने की आशंका है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि तितली आज रात से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए गुरुवार को ओडिशा और आंध्र प्रदेश के उत्तरी तटों को पार कर जाएगा। तितली वर्तमान में ओडिशा के गोपालपुर के लगभग 530 किमी दक्षिण पूर्व और आंध्र प्रदेश के कलिंगपट्टनम के 480 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व में केंद्रित है। IMD बुलेटिन में कहा गया कि दक्षिण ओडिशा तट पर हवा की गति 100 किमी प्रति घंटे तक पहुंच जाएगी, यह उत्तर में 75 किमी प्रति घंटे के अंदर रहेगी।
बिश्वास ने कहा, ओडिशा और आंध्र तटों को पार करने के बाद साइक्लोन सिस्टम उत्तरपूर्व की तरफ बढ़ते हुए पश्चिम बंगाल पहुंचेगा और धीरे-धीरे कमजोर पड़ जाएगा। IMD ने यह भी अनुमान लगाया है कि पश्चिम बंगाल के दक्षिण और तटीय क्षेत्रों में अगले पांच दिनों में भारी बारिश होने की आशंका है। उत्तरी और दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, बर्दवान, पूर्वी और पश्चिम मिदनापुर, नादिया और मुर्शिदाबाद में बारिश का पुर्वानुमान लगाया गया है। ओडिशा तट और नॉर्थ बे ऑफ बंगाल के मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे शुक्रवार तक समुद्र में मछली पकड़ने न जाए।
ओडिशा सरकार ने भी तूफान की चेतावनी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि ओडिशा के गंजम, खुर्दा, पुरी जिलों और आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में बाढ़ आ सकती है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सभी तटीय जिलों में चेतावनी जारी की है और कलेक्टरों को निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को शिफ्ट करने की आवश्यक व्यवस्था करने के लिए कहा गया है। डेप्यूटी स्पेशल रिलीफ कमिश्नर पीके महापात्रा ने कहा कि बचाव अभियान में सहायता के लिए लगभग 300 मोटर नौकाओं की व्यवस्था की गई है और सभी 879 चक्रवात और बाढ़ आश्रयों को स्टैंडबाय पर रखा गया है।
आईसेक्ट ग्रुप भोपाल: आईसेक्ट द्वारा ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट विषय पर विशेष ट्रेनिंग सेशन आयोजित
डिजिटल डेस्क, भोपाल। आईसेक्ट के एचआर एवं लर्निंग एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट द्वारा एम्पलॉइज के लिए ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट पर एक विशेष ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया गया। इसमें यूनाइटेड किंगडम के कॉर्पोरेट इंटरनेशनल ट्रेनर जुबेर अली द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को अपने अनुभवों, डेमोंस्ट्रेशन, वीडियो, स्लाइड शो के माध्यम से नई स्किल्स को प्राप्त करने और अपनी पर्सनेलिटी को बेहतर बनाने के तरीके बताए। साथ ही उन्होंने पर्सनेलिटी डेवलपमेंट और अपस्किलिंग के महत्व पर बात की और बताया कि करियर ग्रोथ के लिए यह कितना आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने सफलता के लिए नौ सक्सेस मंत्र भी दिए। इस दौरान कार्यक्रम में एचआर कंसल्टेंट डी.सी मसूरकर और अल नूर ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित रहे।
इस पहल पर बात करते हुए आईसेक्ट के निदेशक सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि आईसेक्ट कौशल विकास के महत्व को समझता है इसी कारण अपने एम्पलॉइज की अपस्किलिंग के लिए लगातार विभिन्न प्रशिक्षण सेशन का आयोजन करता है। इसी कड़ी में ग्लोबल पर्सनेल डेवलपमेंट पर यह ट्रेनिंग सेशन भी एक कदम है।
स्कोप कैम्पस: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली भीमबेटका, ओबेदुल्लागंज, मंडीदीप, भोजपुर होते हुए पहुंची रबीन्द्रनाथ नाथ टैगोर विश्वविद्यालय और स्कोप कैम्पस
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय और खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायसेन के संयुक्त तत्वावधान में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली आयोजित की गई। यह यात्रा होशंगाबाद से पर्वतारोही भगवान सिंह भीमबेटका लेकर पहुंचे। फिर भीमबेटका से रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने मशाल लेकर ओबेदुल्लागंज की ओर प्रस्थान किया। ओबेदुल्लागंज में रैली का स्वागत किया गया। साथ ही ओबेदुल्लागंज में मशाल यात्रा को विभिन्न स्थानों पर घुमाया गया। तत्पश्चात यात्रा ने मंडीदीप की ओर प्रस्थान किया। मंडीदीप में यात्रा का स्वागत माननीय श्री सुरेंद्र पटवा जी, भोजपुर विधायक ने किया। अपने वक्तव्य में उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने के लिए मप्र सरकार द्वारा की जा रही पहलों की जानकारी दी और युवाओं को खेलों को जीवन में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अलावा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में खिलाड़ियों को जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खेलों इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों को रेखांकित किया।
साथ ही कार्यक्रम में रायसेन के डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर श्री जलज चतुर्वेदी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला और खेलों इंडिया यूथ गेम्स के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। यहां से धावकों ने मशाल को संभाला और दौड़ते हुए भोजपुर मंदिर तक पहुंचे। मंदिर से फिर यात्रा रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय तक पहुंचती और यहां यात्रा का डीन एकेडमिक डॉ. संजीव गुप्ता द्वारा और उपकुलसचिव श्री समीर चौधरी, उपकुलसचिव अनिल तिवारी, उपकुलसचिव ऋत्विक चौबे और स्पोर्ट्स ऑफिसर सतीश अहिरवार द्वारा भव्य स्वागत किया जाता है। मशाल का विश्वविद्यालय में भी भ्रमण कराया गया। यहां से यात्रा स्कोप कैम्पस की ओर प्रस्थान करती है। स्कोप कैम्पस में स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. डी.एस. राघव और सेक्ट कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सत्येंद्र खरे ने स्वागत किया और संबोधित किया। यहां से मशाल को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के उपसंचालक जोश चाको को सौंपा गया।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: चक्रवाती तूफान ‘डेई’ का असर, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
दैनिक भास्कर हिंदी: फिलीपींस और हांगकांग में तबाही के बाद चीन पहुंचा मैंगखुट तूफान, अब तक 49 मौतें
दैनिक भास्कर हिंदी: फिलीपींस में भयानक तूफान, 14 की मौत, 185km/hr की स्पीड से चल रही हवाएं
दैनिक भास्कर हिंदी: उमरी में तूफान से तबाही, मलबे में दबे ग्रामीण, दो अस्मताल में भर्ती
दैनिक भास्कर हिंदी: आंधी-तूफान ने ली 124 की जान, 17 राज्यों में अलर्ट, पीएम ने ट्वीट कर जताया दुख