Ladakh conflict: भारत और चीन के बीच कमांडर स्तर पर तीसरे दौर की बैठक जारी, लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह कर रहे भारत का नेतृत्व

India, China to hold 3rd Corps Commander level meet tomorrow
Ladakh conflict: भारत और चीन के बीच कमांडर स्तर पर तीसरे दौर की बैठक जारी, लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह कर रहे भारत का नेतृत्व
Ladakh conflict: भारत और चीन के बीच कमांडर स्तर पर तीसरे दौर की बैठक जारी, लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह कर रहे भारत का नेतृत्व

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। भारत और चीन के बीच लद्दाख में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) को लेकर चल रहे तनाव के बीच कमांडर स्तर पर तीसरे दौर की बैठक शुरू हो गई है। 14 कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह भारत का नेतृत्व कर रहे हैं। बैठक में डिसएंजेगमेंट और सभी विवादास्पद क्षेत्रों पर चर्चा की जा रही है। इस बार यह बैठक भारतीय पक्ष में चुशूल में हो रही है। इससे पहले कोर कमांडर स्तर की 2 बैठकें 6 जून और 22 जून को चीनी पक्ष में मोल्डो में हुई थी।

लद्दाख पर चीन की नजर
बता दें कि भारत और चीन के बीच पिछले डेढ़ महीने से भी ज्यादा समय से लद्दाख सीमा पर विवाद चल रहा है। पैंगोंग लेक, गलवान घाटी और हॉट स्प्रिंग सहित अन्य क्षेत्रों में चीनी सैनिकों के दाखिल होने से ये विवाद पैदा हुआ है। 15 जून की रात लद्दाख की गलवान वैली में दोनों देशों के सैनिकों के बीच हुई झड़प में भारत के एक कर्नल और 19 जवान शहीद हो गए थे। चीन के भी 43 सैनिकों के मारे जाने की खबर आई थी। हालांकि दोनों देशों की सेनाओं के बीच गोली नहीं चली। बातचीत के जरिए दोनों देश इस विवाद को सुलझानें की कोशिश कर रहे हैं लेकिन अब तक इसे सुलझाया नहीं जा सका है।

भारत को फिंगर  4 पर पेट्रोलिंग से रोका
5 और 6 मई 2020 को भारत और चीन के सैनिकों की धक्का-मुक्की की खबरें आई थी। इस धक्का-मुक्की की वजह थी चीन की सेना जो भारतीय सैनिकों को पैंगोंग लेक के फिंगर 4 में पेट्रोलिंग से रोक रही थी। चीन ने आधिकारिक रूप से बयान दिया कि भारत चीन के इलाके में घुसपैठ कर रहा है। लेकिन सच्चाई तो यह है कि फिंगर 4 तो भारत का ही इलाका है। इस विवाद को सुलझाने के लिए बैठकों का दौर चल रहा है। दोनों देशों में कुछ इलाकों से सेना को करीब 2 किलोमीटर तक पीछे हटाने की सहमति भी बनी थी, लेकिन चीनी सेना फिंगर फोर पर डट गई है और भारत को पेट्रोलिंग के लिए इससे आगे नहीं जाने दे रही। 

चीन ने फिंगर 4 तक पक्की सड़क का निर्माण किया
1999 में, कारगिल युद्ध के दौरान जब भारत ने अपने सैनिकों को पैंगोंग लेक से हटा लिया था, तब चीन ने इसका फायदा उठाकर फिंगर 4 क्षेत्र तक पहुंचने के लिए एक कच्ची सड़क का निर्माण किया था। बाद में इसे पक्‍का कर दिया गया। चीनी सैनिक कई बार अपने वाहनों से इस इलाके में पेट्रोलिंग के लिए आ जाते थे, लेकिन कभी भी उन्होंने इस क्षेत्र पर कब्जा नहीं किया था। लेकिन अब चीनी सेना ने ऊंचाइयों पर फिंगर 4-8 के बीच डिफेंस स्‍ट्रक्‍चर तैयार कर लिए हैं। भारत अप्रैल से पहले वाली स्थिति चाहता है। इसके लिए पैंगोंग सो में चीन को अपने कई स्‍ट्रक्‍चर और बंकर ढहाने होंगे, जिसमें वक्‍त लग सकता है।

Created On :   29 Jun 2020 12:44 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story