इराक और अफगानिस्तान के बाद भारत आतंकवाद से तीसरा सबसे प्रभावित देश

India is the third largest country, who affected by terrorism
इराक और अफगानिस्तान के बाद भारत आतंकवाद से तीसरा सबसे प्रभावित देश
इराक और अफगानिस्तान के बाद भारत आतंकवाद से तीसरा सबसे प्रभावित देश
हाईलाइट
  • 2015 तक पाकिस्तान था तीसरे स्थान पर
  • सिरिया और अफगानिस्तान के बाद भारत का स्थान
  • हमले में मरने वालों की तादाद 89% बढ़ी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सीरिया और अफगानिस्तान के बाद आतंकवाद से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में भारत का स्थान तीसरा है। साल 2017 में भी भारत तीसरे स्थान पर था। अमेरिका के विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों में ये बात सामने आई है। 

अमेरिका का विदेश मंत्रालय हर साल एक अध्ययन करवाता है, जिसमें आतंकवाद से पीड़ित देशों की सूची तैयार की जाती है। इसके पहले साल 2015 में पाकिस्तान दुनिया के आतंक  प्रभावित देशों में तीसरे नंबर पर था। अमेरिकी रिसर्च के मुताबिक 2017 में जम्मू कश्मीर में हुए हमलों में 24 प्रतिशत वृद्धि हुई है। इन हमलों में मरने वाले लोगों की संख्या में भी 89 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। रिपोर्ट में बताया गया कि 2017 में कुल 860 आतंकी हमले हुए, जिसमें से 25 प्रतिशत सिर्फ जम्मू-कश्मीर में हुए।

Created On :   22 Sep 2018 3:00 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story