- पहले दिन इंग्लैंड 205 रन पर सिमटा, भारतीय टीम 181 रन से पीछे
- 6 दिन पहले भाजपा में शामिल हुए 88 साल के श्रीधरन CM कैंडिडेट होंगे, विधानसभा चुनाव लड़ेंगे
- अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले- समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही हटाई जाएगी EVM
- ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स: बेंगलुरु देश का सबसे अच्छा शहर, इंदौर 9वें नंबर पर
Coronavirus in India: देश में 24 घंटे के भीतर मिले 20 हजार नए केस, अबतक डेढ़ लाख से ज्यादा मौतें
हाईलाइट
- भारत में कोरोना वायरस के 1 करोड़ 3 लाख 95 हजार 278 कुल केस
- कोरोना वायरस संक्रमण से अबतक 1,करोड़ 16 हजार 859 लोग रिकवर
- कोरोना वायरस संक्रमण से अबतक 1 लाख 50 हजार 336 मरीजों की मौत
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण का असर धीरे-धीरे कम होता नजर आ रहा है। एक्टिव केस की संख्या में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। वहीं, रिकवरी रेट में पहले से सुधार हुआ है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 20 हजार 346 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान 222 मरीजों की मौत भी हुई है और 19 हजार 587 मरीज ठीक भी हुए हैं।
कोरोना संक्रमण से देश में अबतक 1 करोड़ 3 लाख 95 हजार 278 मरीज संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 1 करोड़ 16 हजार 859 मरीज रिकवर किए जा चुके हैं। इस महामारी से 1 लाख 50 हजार 336 मरीजों की जान जा चुकी है। फिलहाल देश की अलग-अलग अस्पतालों में 2 लाख 28 हजार 83 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
रिकवरी रेट की बात करें तो यह मामूली बढ़ोतरी के बाद 96.35 प्रतिशत पर पहुंच गया है। यह अब तक सबसे ज्यादा है. पॉजिटिविटी रेट 2.17 फीसदी है। डेथ रेट 1.44 प्रतिशत है। 6 जनवरी को 9,37,590 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 17,84,00,995 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
24 घंटे में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए आंकड़े
India reports 20,346 new COVID-19 cases, 19,587 discharges, and 222 deaths in last 24 hours, as per Union Health Ministry
— ANI (@ANI) January 7, 2021
Total cases: 1,03,95,278
Active cases: 2,28,083
Total discharges: 1,00,16,859
Death toll: 1,50,336 pic.twitter.com/6tTfdMLKlB
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़े
o. | Name of State / UT | Active Cases* | Cured/Discharged/Migrated* | Deaths** | |||
---|---|---|---|---|---|---|---|
Total | Change since yesterday | Cumulative | Change since yesterday | Cumulative | Change since yesterday | ||
1 | Andaman and Nicobar Islands | 28 | 3 | 4859 | 3 | 62 | |
2 | Andhra Pradesh | 2896 | 142 | 873855 | 428 | 7125 | 3 |
3 | Arunachal Pradesh | 88 | 9 | 16609 | 56 | ||
4 | Assam | 3039 | 36 | 212328 | 79 | 1057 | |
5 | Bihar | 4184 | 167 | 248410 | 481 | 1420 | 5 |
6 | Chandigarh | 256 | 16 | 19525 | 61 | 323 | 1 |
7 | Chhattisgarh | 9109 | 2 | 273030 | 1042 | 3447 | 10 |
8 | Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu | 5 | 2 | 3372 | 2 | 2 | |
9 | Delhi | 4481 | 81 | 613246 | 719 | 10625 | 16 |
10 | Goa | 870 | 10 | 49893 | 82 | 744 | |
11 | Gujarat | 8594 | 236 | 236323 | 897 | 4329 | 4 |
12 | Haryana | 2672 | 20 | 258281 | 329 | 2934 | 7 |
13 | Himachal Pradesh | 1281 | 158 | 53782 | 259 | 952 | 4 |
14 | Jammu and Kashmir | 2459 | 141 | 117690 | 264 | 1900 | 3 |
15 | Jharkhand | 1449 | 27 | 113545 | 165 | 1040 | 2 |
16 | Karnataka | 9196 | 460 | 902817 | 1238 | 12124 | 6 |
17 | Kerala | 65252 | 1259 | 722421 | 5110 | 3209 | 25 |
18 | Ladakh | 219 | 16 | 9243 | 28 | 127 | |
19 | Madhya Pradesh | 8516 | 89 | 233862 | 633 | 3670 | 8 |
20 | Maharashtra | 51969 | 1746 | 1852759 | 2570 | 49825 | 66 |
21 | Manipur | 479 | 37 | 27642 | 29 | 363 | |
22 | Meghalaya | 154 | 5 | 13230 | 14 | 141 | |
23 | Mizoram | 88 | 2 | 4160 | 7 | 8 | |
24 | Nagaland | 137 | 7 | 11737 | 23 | 80 | 1 |
25 | Odisha | 2026 | 1 | 327008 | 230 | 1887 | |
26 | Puducherry | 372 | 1 | 37327 | 35 | 635 | |
27 | Punjab | 2998 | 15 | 159500 | 235 | 5412 | 8 |
28 | Rajasthan | 7698 | 132 | 300690 | 564 | 2723 | 4 |
29 | Sikkim | 464 | 29 | 5358 | 42 | 129 | |
30 | Tamil Nadu | 7665 | 143 | 803328 | 943 | 12188 | 11 |
31 | Telengana | 5053 | 71 | 282177 | 305 | 1559 | 3 |
32 | Tripura | 64 | 32843 | 8 | 387 | ||
33 | Uttarakhand | 3515 | 202 | 87529 | 424 | 1549 | 5 |
34 | Uttar Pradesh | 11939 | 347 | 569959 | 1067 | 8441 | 8 |
35 | West Bengal | 8868 | 425 | 538521 | 1271 | 9863 | 22 |
Total# | 228083 | 537 | 10016859 | 19587 | 150336 | 222 | |
*(Including foreign Nationals) | |||||||
**( more than 70% cases due to comorbidities ) | |||||||
#States wise distribution is subject to further verification and reconciliation | |||||||
#Our figures are being reconciled with ICMR |
कमेंट करें
ये भी पढ़े
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।