इंदिरा गांधी जयंती : PM मोदी और कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

इंदिरा गांधी जयंती : PM मोदी और कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 102वीं जयंती पर सारा देश आज उन्हें याद कर रहा है। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने इंदिरा गांधी के समाधि स्थल शक्ति स्थल पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कांग्रेस नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय ने ट्वीट किया कि "माननीय इंदिरा जी के जन्म दिवस पर उन्हें सादर नमन। उनका संघर्षमयी जीवन हम सभी को सदैव प्रेरणा देता रहेगा। इंदिरा गांधी अमर रहें।"

 

 

 

राहुल गांधी ने अपनी दादी इंदिरा गांधी को ट्वीट के जरिए श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा कि "सशक्त, समर्थ नेतृत्व और अद्भुत प्रबंधन क्षमता की धनी, भारत को एक सशक्त देश के रूप में, स्थापित करने में अहम भूमिका रखने वाली लौह-महिला और मेरी प्यारी दादी स्व० श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती पर शत् शत् नमन।"

 

 

 

पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा "हमारी पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।"

 

समाधि स्थल पहुंची सोनिया

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ शक्ति स्थल पर पहुंची। इस दौरान उनके साथ पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी नजर आएं। तीनों ही नेताओं ने इंदिरा गांधी को पुष्पांजलि दी।

 

 

 

Created On :   19 Nov 2019 3:50 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story