सीएम ने कहा: मिलते वक्त पैर न छुएं पार्टी कार्यकर्ता, गुलदस्ता भी न लाएं

Jairam Thakur Asks Visitor do Not Touch Feet Or Bring Bouquet
सीएम ने कहा: मिलते वक्त पैर न छुएं पार्टी कार्यकर्ता, गुलदस्ता भी न लाएं
सीएम ने कहा: मिलते वक्त पैर न छुएं पार्टी कार्यकर्ता, गुलदस्ता भी न लाएं

डिजिटल डेस्क, शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि जो लोग उनसे मिलने आ रहे हैं वो उनके पैर न छुएं। जयराम ने उनसे मिलने आने वाले लोगों के द्वारा उनके पैर छूने और माला पहनाने की प्रथा से दूर रहने को कहा है। हिमाचल के सीएम के मुताबिक इससे धन की बर्बादी होती है।

सीएम ऑफिस के एक अधिकारी की ओर से कहा गया है कि गुलदस्ता लाने की बजाय आगंतुक जयराम ठाकुर को एक फूल दे सकते हैं। साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय ने लोगों से गुलदस्ते और मालाएं खरीदने की बजाय दिल खोलकर मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान देने के लिए कहा है। उधर मुख्यमंत्री ने कहा, "हर व्यक्ति का सम्मान करना राज्य का कर्तव्य है। किसी भी व्यक्ति को मेरे या मेरे मंत्रियों के पैर नहीं छूने चाहिए। हमें अपने दिल में आदर का भाव रखना चाहिए।" बता दें कि ठाकुर का यह निर्देश हाल में उनसे मिलने आए एक 80 साल के व्यक्ति द्वारा उनके पैर छूने की कोशिश करने के बाद आया है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते साल "मन की बात" कार्यक्रम में कहा था कि लोगों को उन्हें गुलदस्ते की बजाय उपयोगी सामग्री जैसे पुस्तकें या रुमाल उपहार में देने चाहिए। 

Created On :   7 Jan 2018 2:27 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story