हाईलाइट
  • कड़ी सुरक्षा के बीच पंचायत चुनाव का पहला चरण शुरू
  • पहले चरण में 84 सरपंच औऱ 1
  • 676 पंचों को निर्विरोध चयनित
  • सुबह आठ बजे से 3296 मतदान केंद्रों पर मतदान चल रहा मतदान

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में कड़ी सुरक्षा के बीच पंचायत चुनाव का पहला चरण खत्म हो गया। सुबह आठ बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान चला। पहले चरण में बड़ीं संख्या में मतदाताओं ने भाग लिया। यहां 74.1% मतदाताओं के अपने मताधिकार के प्रयोग करने की सूचना है। हालांकि अभी आधिकारिक आंकड़े स्पष्ट नहीं है। 3296 मतदान केंद्रों पर मतदान किया गया। इनमें से कश्मीर में 1,303 तो जम्मू में 1,993 मतदान केंद्र बनाए गए। सुरक्षा एजेंसियों ने 687 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील मानते हुए कड़ी तैनाती रखी। इनमें से 491 कश्मीर तो 196 जम्मू मंडल में थी।

गौरतलब है कि पहले चरण में 84 सरपंच औऱ 1,676 पंचों को निर्विरोध चयनित कर लिया गया है। वहीं 17 नवंबर को मतदान केंद्रों पर 420 सरपंच और 1,845 पंचों के लिए मतदान किया गया। इन सीटों पर 5,585 उम्मीदवार मैदान में हैं। राज्य की सरपंच सीटों में 4,45,059 तो पंच निर्वाचन क्षेत्रों में 2,72,792 मतदाता हैं। अधिकारियों के मुताबिक सुचारू रूप से चुनाव कराने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए थे। सीएपीएफ (केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल) की तैनाती भी की गई थी। जिन पंचायती इलाकों में मतदान चल रहा था, वहां मतदान के लिए सभी की छुट्टी घोषित की गई थी। 


बता दें कि पीडीपी, नेशनल कांफ्रेंस और मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी ने अनुच्छेद 35ए को केन्द्र द्वारा सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने के कारण चुनाव का बहिष्कार किया हुआ है। पिछले महीने हुए नगर निकाय चुनाव का भी इन पार्टियों ने बहिष्कार किया था। बता दें कि अलगाववादियों ने कश्मीर घाटी में चुनावों का बहिष्कार करने और शनिवार को बाजार बंद रखने का आह्वान किया है।

 

 

Created On :   17 Nov 2018 6:31 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story