Janta Curfew: पांच बजते ही शंख, ताली, थाली और घंटियों से गूंज उठा भारत, मोदी बोले लंबी लड़ाई की शुरुआत

JantaCurfew LIVE: Indias battle against Corona, everything closed till 9 pm
Janta Curfew: पांच बजते ही शंख, ताली, थाली और घंटियों से गूंज उठा भारत, मोदी बोले लंबी लड़ाई की शुरुआत
Janta Curfew: पांच बजते ही शंख, ताली, थाली और घंटियों से गूंज उठा भारत, मोदी बोले लंबी लड़ाई की शुरुआत
हाईलाइट
  • नेताओं और बॉलीवुड की हस्तियों ने भी बजाई थाली
  • पीएम बोले यह लंबी लड़ाई शुरुआत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया में 186 देश कोरोना वायरस की चपेट में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर रविवार को पूरा देश कोरोना के खिलाफ जंग में एक साथ ​नजर आया। सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक पूरे देश में जनता कर्फ्यू का असर दिखा। देश में इमरजेंसी सेवा के अलावा सभी सेवाएं बंद रहीं और जनता कर्फ्यू के तहत लोग घर पर ही रहे। वहीं पांच बजते ही पूरा देश शंख, ताली, थाली और घंटियों से गूंज उठा। इस तरह से लोगों ने पांच मिनट तक उन चिकित्सा और अन्य क्षेत्रों से जुड़े कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया जो कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में अग्रिम मोर्चे पर लड़ रहे हैं। इस काम में भारत के कई बड़े नेता और सेले​ब्स पीछे नहीं रहे वे भी 5 बजते ही शंख, ताली, थाली और घंटियां बजाते नजर आए।

वहीं पीएम मोदी ने देशवासियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह धन्यवाद का नाद है और यह लंबी लड़ाई के लिए सिर्फ शुरुआत है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की लड़ाई का नेतृत्व करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को देश ने एक मन होकर धन्यवाद अर्पित किया। देशवासियों का बहुत-बहुत आभार। 

पीएम बोले यह लंबी लड़ाई शुरुआत
ये धन्यवाद का नाद है, लेकिन साथ ही एक लंबी लड़ाई में विजय की शुरुआत का भी नाद है। आइए, इसी संकल्प के साथ, इसी संयम के साथ एक लंबी लड़ाई के लिए अपने आप को बंधनों (Social Distancing) में बांध लें। केंद्र सरकार और राज्य सरकारों द्वारा जारी किए जा रहे निर्देशों का जरूर पालन करें। जिन जिलों और राज्यों में Lockdown की घोषणा हुई है, वहां घरों से बिल्कुल बाहर न निकलें। इसके अलावा बाकी हिस्सों में भी जब तक बहुत जरूरी न हो, तब तक घरों से बाहर न निकलें। 

 

 

पीएम की माता ने भी बजाई थाली, पीएम बोले लोगों को प्रेरणा मिली
जनता कर्फ्यू के दौरान शाम पांच बजे पीएम मोदी की माताजी ने भी थाली बजाकर कर्मवीरों का आभार व्यक्त किया। इस पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि मां आप जैसी करोड़ों माताओं के आशीर्वाद से कोरोना वायरस से लड़ रहे डॉक्टर, नर्स, मेडिकल स्टाफ, पुलिसकर्मी, सुरक्षाकर्मी, सफाईकर्मी और मीडियाकर्मी जैसे अनगिनत लोगों को बहुत प्रेरणा मिली। आगे काम करने का संबल मिला।

 

 

इन्होंने भी बजाई ताली, थाली, शंख और घंटियां

  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार ने वायरस से लड़ रहे योद्धाओं के प्रति आभार प्रदर्शित किया।   

 

 

  • दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वास्थ्य कर्मचारियों समेत आवश्यक सेवाओं में लगे कर्मचारियों के प्रति आभार जताया।   

 

 

  • भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी थाली बजाकर "योद्धाओं" का अभार जताया। 

 

 

  • ये दृश्य है नोएडा का जहां लोगों ने घरों के बाहर ताली और थाली बजाई। 

 

 

  • उत्तराखंड के देहरादून का दृश्य 

 

 

  • सिंगापुर में रह रहे भारतीयों ने भी 5 बजे ताली-थाली बजाकर भारत में कर्मवीरों का आभार जताया। 

 

 

  • लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी जताया कोरोना से जंग लड़ रहे योद्धाओं का आभार। 

 

 

 

  • ओडिशा के सीएम ने भी थाली बजाकर आभार जताया। 

 

  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजाई घंटी।

 

 

  • उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने घंटी बजाकर आभार जताया। वहीं योगगुरु बाबा रामदेव ने ताली और घंटी बजाकर लोगों का आभार जताया।

 

 

  • कोरोनो वायरस महामारी के बीच आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वालों का आभार व्यक्त करने के लिए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने घंटी बजाई।

 

 

 

  • बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और अक्षय कुमार ने बजाई थाली।

 

 

Created On :   22 March 2020 2:24 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story