झारखंड चुनाव: पहले चरण पर मतदान खत्म, EVM में कैद हुई इन दिग्गजों की किस्मत

झारखंड चुनाव: पहले चरण पर मतदान खत्म, EVM में कैद हुई इन दिग्गजों की किस्मत

डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 13 विधानसभा सीटों पर 30 नंवबर शनिवार को दोपहर 3 बदे मतदान का पहला चरण पूरा हुआ। पहले चरण में कुल 189 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। इन सीटों पर कुल 37,83,055 मतदाता है। भवनाथपुर विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा 28 उम्मीदवार है। प्रमुख उम्मीदवारों में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव और पूर्व मंत्र व बीजेपी उम्मीदवार भानू प्रताप शाही हैं। 

प्रथम चरण के प्रमुख उम्मीदवार:

1. चतरा: इस पर भाजपा और आरजेडी के बीच मुकाबला है। आरजेडी से पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्त, जबकि भाजपा से पूर्व विधायक जनार्दन पासवान मैदान में उतरे हैं।
2. गुमला: भाजपा ने यहां से मिशिर कुजूर और जेएमएम ने भूषण तिर्की को उतारा है। वहीं जेवीएम से राजनील तिग्गा मैदान में उतरे हैं। 
3. विशुनपुर: बीजेपी ने अशोक उरांव, जेएमएम से चमरा लिंहा और जेवीएम ने महात्मा उरांव को उतारा है। 
4. लोहरदगा: इस सीट पर कांग्रेस के मौजूदा और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के बीच मुकाबला है। कांग्रेस ने रामेश्वर उरांव को टिकट दिया है, जबकि भाजपा से सुखदेव भगत मैदान में हैं। भगत कांग्रेस का दामन छोड़ बीजेपी में शामिल हुए हैं।
5. मनिका: भाजपा ने यहां नए चेहरे पर दांव खेला है। पार्टी ने रघुपाल सिंह को टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस ने रामचंद्र सिंह को उतारा है, जबकि जेवीएम ने राजपाल सिंह को टिकट दिया है।
6. लातेहार: बीजेपी से प्रकाश राम, जेएमएम से बैद्यनाथ राम और जेवीएम से अमर कुमार भोक्ता मैदान में है।
7. पांकी: इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है। भाजपा ने शशि भूषण मेहता और कांग्रेस से देवेंद्र सिंह मैदान में है। 
8. डालटनगंज: इस सीट से बीजेपी के आलोक चौरसिया, कांग्रेस के केएन त्रिपाठी और जेवीएम से डॉ. राहुल अग्रवाल की किस्समत दांव पर है।
9. विश्रामपुर: यहां भाजपा और जेवीएम के बीच कड़ी टक्कर है। बीजेपी से रामचंद्र चंद्रवंसी और जेवीएम से अंजू सिंह मैदान में हैं। वहीं कांग्रेस ने चंद्रशेखर दुबे को टिकट दिया है। 
10. छतरपुर: इस सीट पर भाजपा और आजसू के बीच मुख्य मुकाबला है। भाजपा ने जहां पुष्पा देवी, जबकि आजसू से राधाकृष्ण किशोर की किस्मत दांव पर है।
11. हुसैनाबाद: यहां आजसू ने मौजूदा बसपा विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता को टिकट दिया है। आरजेडी ने संजय सिंह यादव और जेवीएम ने वीरेंद्र कुमार को टिकट दिया। वहीं बीजेपी यहां अपना कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है। 
12. गढ़वा: यहां भाजपा ने सत्येंद्र नाथ तिवारी, जेएमएम से मिथिलेश कुमार यादव और जेवीएम से सूरज प्रसाद गुप्ता की किस्मत दांव पर लगी है।
13. भवनाथपुर: इस सीट से कांग्रेस से केपी यादव, भाजपा से भानु प्रताप शाही और एलजेपी से अनंत प्रताव देव मैदान में हैं। 

Created On :   30 Nov 2019 4:55 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story