झारखंड: रैली में कम भीड़ देख नाराज हुए अमित शाह, कहा- मैं भी बनिया हूं, बेवकूफ मत बनाओ

Jharkhand assembly polls 2019 amit shah rally for bjp in chatra
झारखंड: रैली में कम भीड़ देख नाराज हुए अमित शाह, कहा- मैं भी बनिया हूं, बेवकूफ मत बनाओ
झारखंड: रैली में कम भीड़ देख नाराज हुए अमित शाह, कहा- मैं भी बनिया हूं, बेवकूफ मत बनाओ

डिजिटल डेस्क, रांची। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को यहां चतरा में आयोजित जनसभा में पार्टी कार्यकर्ताओं को कम भीड़ के लिए जहां टोका। वहीं उन्होंने जीत का फॉर्मूला भी बताया। अमित शाह ने रैली में आए लोगों से 25-25 लोगों को फोन कर कमल पर वोट डालने के लिए अपील करने को कहा। चतरा में आयोजित सभा में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, इतनी भीड़ से चुनाव कैसे जीत पाएंगे। आप मुझे बेवकूफ मत बनाओ, मैं भी बनिया हूं। गणित मुझे भी आता है। यहां से घर जाकर 25-25 लोगों को फोन करें और भाजपा को वोट देने की अपील करें।

दरअसल भाजपा अध्यक्ष 25-25 लोगों के जरिए कार्यकर्ताओं को पार्टी के लिए व्यापक जनसंपर्क की नसीहत दे रहे थे। अमित शाह पार्टी की कई बैठकों में पदाधिकारियों को अधिक से अधिक लोगों से संपर्क करने का सुझाव देते रहे हैं। शाह ने रैली में कांग्रेस और झामुमो के साथ मिलकर चुनाव लड़ने पर भी निशाना साधा।

पहले चरण के मतदान के लिए प्रचार समाप्त

झारखंड विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान के लिए प्रचार गुरुवार शाम को समाप्त हो गया। राज्य में विधानसभा चुनाव 30 नवंबर से शुरू होंगे। नक्सल प्रभावित छह जिलों की 13 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। पहले चरण में 37,83,055 मतदाता 189 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। सबसे अधिक 28 उम्मीदवार भवनाथपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

पहले चरण के चुनावी मैदान में खड़े प्रमुख उम्मीदवार स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव और पूर्व मंत्री एवं 136 करोड़ रुपये के दवा घोटाले के आरोपी भाजपा नेता भानु प्रताप शाही शामिल हैं।चुनाव प्रचार के अंतिम दिन केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने चतरा और गरवा में दो रैलियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अनुच्छेद-370 के साथ ही राम मंदिर विवाद के समाधान में देरी के लिए कांग्रेस की आलोचना की।
 

Created On :   29 Nov 2019 3:28 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story