2 साल में कश्मीर में मारे गए 363 आतंकी : जम्मू कश्मीर सरकार

2 साल में कश्मीर में मारे गए 363 आतंकी : जम्मू कश्मीर सरकार
2 साल में कश्मीर में मारे गए 363 आतंकी : जम्मू कश्मीर सरकार
2 साल में कश्मीर में मारे गए 363 आतंकी : जम्मू कश्मीर सरकार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर सरकार ने मंगलवार को विधानसभा में पिछले 2 सालों के दौरान कश्मीर में मारे गए आतंकी, आम आदमी और सुरक्षाकर्मीयों की जानकारी साझा की है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक अली मोहम्मद सागर के सवाल के जवाब में जम्मू कश्मीर सरकार ने यह जानकारी साझा की है। सरकार ने बताया है कि बीते दो सालों में जम्मू कश्मीर में 363 आतंकवादियों समेत 721 लोगों की मौत हुई है। इनमें 162 पुलिसकर्मी व सुरक्षाकर्मी और 196 आम नागरिक शामिल हैं। इन आंकड़ों में कानून एवं व्यवस्था और आतंक संबंधी घटनाओं समेत सीमा पार से गोलाबारी की घटनाओं को भी शामिल किया गया है।

कश्मीरी यह जान लें, जो भी मिलना है इसी देश से मिलना है और कहीं से नहीं : महबूबा मुफ्ती

  • पिछले 2 सालों में कानून एवं व्यवस्था और आतंकवाद संबंधी घटनाओं में 172 आम नागरिक मारे गए हैं।
  • साल 2016 में कानून एवं व्यवस्था और आतंकवाद संबंधी घटनाओं में 104 नागरिक मारे गए थे।
  • 2017 में कानून एवं व्यवस्था और आतंकवाद संबंधी घटनाओं में 68 नागरिकों की जान गई थी।
  • पिछले 2 सालों में सीमा पर गोलाबारी में 24 नागरिकों की मौत हुई है।
  • 2016 में सीमापार से होने वाली गोलाबारी में 13 लोगों की मौत हुई थी।
  • 2017 में सीमापार से होने वाली गोलाबारी में 11 लोग मारे गए। 
  • साल 2017 में 213 और 2016 में 150 आतंकवादियों को मार गिराया गया।
  • पिछले साल 176 संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया।
  • साल 2016 में 79 संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया था।

 

जम्मू कश्मीर सरकार ने इसके साथ ही राज्य के नागरिकों को पिछले 2 सालों में दी गई सहायता राशि की भी जानकारी साझा की। इसके अनुसार 23 मृतकों के परिजनों को 23 लाख रुपए की राशि दी गई है। वहीं 110 घायलों को 6.20 लाख रुपए दिए गए हैं। सीमापार से होने वाली गोलाबारी में क्षतिग्रस्त हुए 165 घरों के लिए 43.66 लाख रुपए दिए गए हैं।
 

Created On :   23 Jan 2018 6:22 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story