कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल (20 से 26 दिसंबर)

Kalashanti Astrology Weekly Horoscope (December 20 to 26)
कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल (20 से 26 दिसंबर)
राशिफल कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल (20 से 26 दिसंबर)
हाईलाइट
  • जानिए कि इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है

आपकी लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल प्रस्तुत है। जानिए, आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य व कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति इस सप्ताह कैसी रहेगी और यह भी जानिए कि इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए। मेष लग्नराशि : इस सप्ताह मेष राशि के जातकों का मान-सम्मान बढ़ेगा। कामकाजी क्षेत्र में इस हफ्ते आपको अच्छे समाचार मिल सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह हफ्ता अच्छे लाभ दे सकता है। इस हफ्ते कमीशन से जुड़े कार्यो से आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। इस हफ्ते भाई-बंधुओं के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे लोगों के लिए यह हफ्ता अच्छे परिणाम देगा। घरेलू कार्य पर खर्च संभव है। धन का लाभ होगा।

वृषभ लग्नराशि : इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों की आय में वृद्धि देखी जा सकती है। इस हफ्ते आपको अपनी किसी पुरानी समस्या का समाधान मिल सकता है। नौकरी से जुड़े लोगों के लिए यह हफ्ता शुभ परिणाम देने वाला रहेगा। दाम्पत्य जीवन में नोकझोंक वाली स्थिति बनी रह सकती है। इस हफ्ते अपने काम को कल पर टालने से बचें। घर में किसी प्रकार की मरम्मत के काम पर धन खर्च हो सकता है।

मिथुन लग्नराशि : इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों को अपने दैनिक जीवन में बहुत अच्छे फल मिलने की संभावना रहेगी। इस हफ्ते आपका पारिवारिक जीवन बहुत अच्छा व्यतीत होगा। इस हफ्ते व्यर्थ के मामलों से दूर बने रहने की सलाह रहेगी। कार्यक्षेत्र में लोगों के बीच आपका-मान बढ़ेगा। व्यापारिक वर्ग को इस हफ्ते व्यापार में वृद्धि के लिए अच्छे अवसर मिल सकते हैं। सेहत अच्छी बनी रहेगी। वाणी पर संयम रखें। माता से प्रेम बढ़ेगा।

कर्क लग्नराशि : इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को शुरुआत में कामकाज से संबंधित यात्रा का योग बन सकता है। हफ्ते की शुरुआत में आपके खर्चो में वृद्धि संभव है। हफ्ते के मध्य भाग से आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। इस हफ्ते आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। छात्र वर्ग को यह हफ्ता मिले-जुले फल देगा। धन में वृद्धि के योग बनेंगे। पारिवारिक सहयोग आपको लाभ दे सकता है।

सिंह लग्नराशि : यह सप्ताह सिंह राशि के जातकों को धन का लाभ देने वाला रहेगा। इस हफ्ते आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। छात्र वर्ग को इस हफ्ते अच्छे परिणाम मिलेंगे और परीक्षा में आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। हफ्ते के मध्य में आपके ऊपर काम का बोझ अधिक बना रह सकता है। सेहत का ध्यान रखें, शारीरिक थकावट हो सकती है। छोटा-मोटा खर्च भी संभव है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने के योग रहेंगे।

कन्या लग्नराशि : इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को नौकरी के क्षेत्र में उन्नति मिल सकती है। इस हफ्ते आपको अधिकारी और सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। धन से जुड़े प्रयासों में आपको सफलता मिल सकती है। संतान के साथ किसी बात को लेकर नोकझोंक संभव है। छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता मेहनत कराने वाला रहेगा। आपका पारिवारिक माहौल अच्छा बना रहेगा। हफ्ते के अंतिम भाग में खर्च और यात्रा का योग बन सकता है।

तुला लग्नराशि : इस सप्ताह तुला राशि के जातकों को भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा। इस हफ्ते आपके रुके हुए कार्यो को गति मिलेगी। कार्यक्षेत्र से संबंधित कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह हफ्ता लाभ और सफलता देने वाला रहेगा। मित्र वर्ग से आपको अच्छा सहयोग मिल सकता है। हफ्ते का अंतिम भाग आपको धन का लाभ दे सकता है। आपकी संतान को किसी प्रकार की सफलता मिलने के योग हैं।

वृश्चिक लग्नराशि : इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों को शुरुआत में कुछ सेहत संबंधी दिक्कत महसूस हो सकती है। छात्र वर्ग को सफलता मिलने के योग रहेंगे। कामकाज के लिहाज से यह हफ्ता आपको अच्छे परिणाम देने वाला बना रहेगा। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए थोड़ा परिश्रम बना रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ मिल सकता है। धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ सकती है। निजी कार्यो पर खर्च हो सकता है।

धनु लग्नराशि : इस सप्ताह धनु राशि के जातकों को उनके भाग्य का सहयोग पुराने कार्यो में सफलता और लाभ दिलाने वाला रहेगा। कामकाज को लेकर स्थिति सामान्य बनी रहेगी, लेकिन व्यापारिक लोगों के लिए यह हफ्ता अच्छे परिणाम लेकर आ सकता है। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा। हफ्ते के मध्य में सेहत संबंधी कोई तकलीफ परेशान कर सकती है। किसी धार्मिक कार्यक्रम में आप भाग ले सकते हैं। वाणी पर संयम रखने की सलाह रहेगी।

मकर लग्नराशि : इस सप्ताह मकर राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। बैंक लोन से संबंधित कोई कार्य अगर रुका हुआ है तो वह इस हफ्ते पूर्ण हो सकता है। इस हफ्ते आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। सेहत से संबंधित कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है, इस लिए सेहत का ध्यान रखें। कामकाज को लेकर यात्रा का योग बन सकता है। इस हफ्ते अपने खर्चो पर नियंत्रण रखने की सलाह रहेगी।

कुंभ लग्नराशि : इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों को शिक्षा से संबंधित मामलों में सफलता मिलने के योग बनेंगे। इस हफ्ते आपके द्वारा किया गया कोई निवेश आपको लाभ दे सकता है। प्रेमी वर्ग को इस हफ्ते अपने मन की बात कहने का मौका मिल सकता है। धन का आवागमन अच्छा बना रहेगा। आपकी इच्छाएं पूर्ण होंगी। हफ्ते के मध्य में सेहत का ध्यान रखें। कामकाज के लिहाज से यह हफ्ता अच्छा बना रहेगा। आपको व्यापारिक और राजनीतिक लाभ मिल सकते हैं।

मीन लग्नराशि : इस सप्ताह मीन राशि के जातकों की नौकरी से संबंधित दिक्कतें दूर हो सकती हैं। राजनितिक गतिविधियों में आपकी भागीदारी अधिक रह सकती है। नए लोगों से बातचीत करना आपको लाभ दिला सकता है। धन का लाभ आपको मिल सकता है। आपको संतान संबंधी कोई चिंता रहेगी। जीवनसाथी के साथ प्रेमभाव बढ़ेगा। माता के साथ वाद-विवाद से बचें। इस हफ्ते सेहत का ध्यान रखें। गलत खान-पान आपको समस्या दे सकता है।

(ज्योतिषी विशाल वाष्र्णेय कलाशांति ज्योतिष के संस्थापक हैं। यह साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्नराशि के आधार पर आधारित है। ये समस्त राशिफल सामान्य हैं। किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर्दशा और जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है।)

प्रस्तुति : कलाशांति ज्योतिष

मोबाइल नं. 91-6261231618

मेल : कलाशांतिज्योतिष एटदरेट जीमेल डॉट कॉम

वेबसाइट : एचटीपी//डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट कलाशांतिज्योतिष डॉट कॉम

 

(आईएएनएस)

Created On :   19 Dec 2021 5:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story