8वीं तक पढ़े हैं कालीचरण महाराज, राजनीति में हुए फेल, शिव तांडव गाकर हो चुके हैं वायरल

Kalicharan Maharaj gave controversial statement on Mahatma Gandhi in Dharma Sansad, FIR lodged with police
8वीं तक पढ़े हैं कालीचरण महाराज, राजनीति में हुए फेल, शिव तांडव गाकर हो चुके हैं वायरल
गांधीजी को अपशब्द कहने वाला कौन है? 8वीं तक पढ़े हैं कालीचरण महाराज, राजनीति में हुए फेल, शिव तांडव गाकर हो चुके हैं वायरल
हाईलाइट
  • छत्तीसगढ़ के रायपुर में धर्म संसद का आयोजन किया गया था।

डिजिटल डेस्क,रायपुर। देश में सोशल मीडिया के जरिये चर्चा में आये कालीचरण महाराज अब विवादों में फंसते नजर आ रहे है। दरअसल आपको बता दें रायपुर के धर्म संसद में कालीचरण महाराज ने महात्मा गांधी को लेकर विवादित बयान दे दिया है कालीचरण महाराज का पुराना नाम अभिजीत धनंजय सरग है। शिव तांडव स्त्रोत से पॉपुलैरिटी पाने वाले महाराज का करीब डेढ़ साल पहले एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें उनके द्वारा मध्यप्रदेश के भोजपुर शिव मंदिर में शिव तांडव स्रोत को बड़ी ही खूबसूरती से गाया था। इस गाए गए इस शिवतांडव स्रोत के कारण कालीचरण महाराज बहुत प्रसिद्ध हुए। यह वीडियो काफी वायरल हुआ इसके बाद महाराज की लोगों के बीच लोकप्रियता आसमान छू गई थी। 

महाराष्ट्र के अकोला के रहने वाले कालीचरण महाराज का घर शिवाजीनगर के भावसार पंचबंगला क्षेत्र में है। वो भावसार समाज से ही आते हैं। कालीचरण महाराज का जन्म एक साधारण परिवार में हुआ हैं। उनके पिताजी धनंजय सराग स्यंम जयन चौक में मेडिकल शॉप चलाते है। युवाओं में महाराज का खासा क्रेज देखा जाता है। लेकिन कालीचरण महाराज से जब अपने अतीत के बारे में कुछ पूछा जाता है तो वह इस बारे में ज्यादा बात नहीं करते हैं। 

राजनीति में आजमाई किस्मत

आपको बता दें खुद को काली पुत्र बताने वाले कालीचरण महाराज राजनीति में भी हाथ आजमा चुके हैं। 2017 में हुए कालीचरण महाराज अकोला नगर निकाय चुनाव में भी अपनी किस्मत अजमा चुके हैं। जिसमें इस चुनाव में कालीचरण महाराज को हार का सामना करना पडा था। कक्षा 8 वीं तक पढ़े कालीचरण महाराज बचपन में बहुत नटखट थे। और कहते हैं पढ़ाई में उनकी ज्यादा रूचि नहीं थी। बाद में कालीचरण से परेशान होकर उन्हें माता-पिता ने मध्यप्रदेश के इंदौर शहर उनकी मौसी के यहां भेज दिया था। यहीं उन्होंने हिन्दी बोलना सिखा,बाद में वह भय्यू जी महाराज के संपर्क में आए।  वह भय्यूजी महाराज को आपना गुरू मानते है।

मां काली का आशीर्वाद

बचपन में दुर्घटना के शिकार होने पर उनके पैर पर गंभीर चोट आई थी जिसमें उनका  पैर 90 डिग्री तक घूम गया था। उनका  मानना है कि उन्हें काली मां ने दर्शन दिया था और उनका पैर ठीक हो गया।  
छत्तीसगढ़ के रायपुर में धर्म संसद का आयोजन किया गया था, जहां महात्मा गांधी को लेकर कालीचरण महाराज नें अपमानजनक बातें कहीं है।जिस पर अब विवाद छिड गया है। और उनके इस बयान को लेकर रायपुर के टिकरापारा थाने में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। कांग्रेस उन पर देशद्रोह लगाने की मांग कर रही है तो वही वह बीजेपी के न बोलने पर भी सवाल उठा रही है। बता दें इस धार्मिक आयोजन में देशभर से आए कई  संत-महात्मा जुटे।

धर्मसंसद में क्या कहा?

 रायपुर में दो दिवसीय धर्म संसद के मंच से कालीचरण महाराज नें महात्मा के बारे में विवादित बातें कही। उन्होंने इस्लाम धर्म पर  भी आरोप लगाते हुए कहा कि इस्लाम का मकसद राजनीति के माध्यम से राष्ट्र पर कब्जा करना है। साल 1947 का जिक्र करते हुए कहा कि हमने अपनी आंखों से देखा कि किस तरह से पाकिस्तान और बांग्लादेश पर कब्जा किया गया।और इसी बीच उन्होनें आगे कहा कि मोहनदास करमचंद गांधी ने उस समय देश का सत्यानाश किया। साथ ही उन्होंने मंच से नाथूराम गोडसे की प्रशंसा करते हुए कहा- नमस्कार है नाथूराम गोडसे को, जिन्होंने उन्हें मार दिया। उनके इसी बयान को लेकर देशभर में बवाल मच गया है। 

Created On :   27 Dec 2021 2:05 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story