कर्नाटक की 15 सीटों पर उपचुनाव, 66.25 प्रतिशत हुआ मतदान

कर्नाटक की 15 सीटों पर उपचुनाव, 66.25 प्रतिशत हुआ मतदान

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरू। कर्नाटक में 15 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए गुरुवार को वोट डाले गए। वोटिंग सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक हुई। वोटिंग का प्रतिशत 66.25 रहा। उपचुनाव के परिणाम 9 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। उपचुनाव के नतीजों से तय होगा कि कर्नाटक में भाजपा सरकार बनी रहेगी या नहीं। 15 सीटों में से कम से कम 6 सीटों को जीतना येदियुरप्पा सरकार के लिए बेहद जरूरी है। जुलाई में कांग्रेस के 14 और जनता दल- सेकुलर (जेडी-एस) के तीन विधायकों के इस्तीफा देने पर उन्हें अयोग्य ठहराए जाने के बाद ये सीटें रिक्त हो गई थीं। 

इन सीटों पर मतदान :
मतदान अथानी, कागवाड, गोकक, येल्लापुरा, हीरेकपुर, रानीबेन्नूर, विजयनगर, चिकबल्लापुरा, के.आर. पुरा, यशवंतपुरा, महालक्ष्मी लेआउट, शिवाजीनगर, होसाकोट, के.आर. पेटे और हुनसुर विधानसभा सीटों पर हुआ। इन 15 विधानसभा सीटों पर लगभग 38 लाख मतदाता हैं, जिनमें 19.25 लाख पुरुष और 18.52 लाख महिलाएं हैं।

165 उम्मीदवार मैदान में: 
126 निर्दलीय और नौ महिलाओं समेत कुल 165 उम्मीदवार मैदान में थे। भाजपा और विपक्षी कांग्रेस सभी 15 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं, वहीं जेडीएस सिर्फ 12 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। मतदान के लिए 3,185 मतदान केंद्रों पर 8,326 बैलट यूनिट्स, 8,186 कंट्रॉलिंग यूनिट्स तथा 7,876 वीवीपीएटी मशीनें लाई गई थी।

बीजेपी ने बागियों पर जताया भरोसा :
बीजेपी ने चुनाव में बागी नेताओं पर भरोसा जताया है। भाजपा ने कांग्रेस और जेडीएस छोड़कर आए 11 उम्मीदवारों को टिकट दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने 13 नवंबर को अपने फैसले में इनकी अयोग्यता बरकरार रखते हुए दोबारा चुनाव लड़ने की इजाजत दी थी। विधानसभा अध्यक्ष के.आर.रमेश ने विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया था।     

UPDATES:

- मतदान खत्म, 66.25 प्रतिशत रही कुल वोटिंग 

- शाम 5 बजे तक सभी सीटों पर 60% मतदान।

 

- दोपहर 3 बजे तक सभी सीटों पर मतदान प्रतिशत।

- दोपहर 1 बजे तक सभी सीटों पर मतदान प्रतिशत।

- सुबह 11 बजे तक 17.60 प्रतिशत मतदान।

- सुबह 11 बजे तक सभी सीटों पर मतदान प्रतिशत।

- सुबह 9 बजे 6.33 प्रतिशत मतदान। 

- सुबह 9 बजे तक सभी सीटों पर मतदान प्रतिशत।

गोकक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए उपचुनाव के लिए मतदान केंद्र पर मतदान जारी।

- बीजेपी उम्मीदवार अरुण कुमार ने अपने परिवार के साथ मतदान किया।

- पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की लाइन शुरू हो गई है।

- कर्नाटक में मतदान शुरू।

Created On :   5 Dec 2019 3:28 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story