किसी ने मां का दूध नहीं पिया, जो कश्मीर को भारत से अलग कर दे : राजनाथ

किसी ने मां का दूध नहीं पिया, जो कश्मीर को भारत से अलग कर दे : राजनाथ

डिजिटल डेस्क,त्रिपुरा। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को एक बार फिर कड़े शब्दों में चेतावनी दी है। कश्मीर मुद्दे पर बोलते हुए पाक को चेताया कि कश्मीर भारत का हिस्सा है और उसे अलग करना नामुमकिन है। साथ ही उन्होंने यूपीए सरकार पर भी निशाना साधा। बता दें कि त्रिपुरा में 18 फरवरी को वोटिंग होगी। इसी के लिए राजनाथ यहां रैली को संबोधित कर रहे थे। 

दरअसल अगरतला में एक रैली को संबोधित करते हुए कश्मीर मुद्दे को लेकर कहा कि पाक हमारा पड़ोसी देश है। भारत को परेशान करने की, तोड़ने की कोशिश करता है। कश्मीर में नापाक हरकत करता है। पाक कहता है कश्मीर को भारत से अलग कर देंगे। राजनाथ ने कहा कि किसी ने मां का दूध नहीं पिया दो कश्मीर को भारत से अलग कर दें। कश्मीर हमारा था, है और रहेगा। 

वहीं राजनाथ ने कहा कि प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए मैं लोगों को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि अगर त्रिपुरा में बीजेपी की सरकार बनी तो न सिर्फ पार्टी के लोग और आम आदमी भी सुरक्षित होंगे। यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुए राजनाथ ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के काल में 10 साल तक कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन मैं उनके बारे में कुछ नहीं कहूंगा। लोग कहते  हैं कि उनकी छवि एक साफ नेता का थी पर उनकी लीडरशीप में ही 4 लाख भ्रष्टाचार हुआ था।

भारत की शालीनता का गलत मतलब न निकालें : राजनाथ

इससे पहले 31 जनवरी को भी चंडीगढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सीमा पर बार-बार किए जा रहे संघर्ष विराम उल्लंघन पर पाकिस्तान को चेतावनी दी थी। राजनाथ सिंह ने कहा  था कि भारत  ने अब तक संघर्षविराम उल्लंघनों के जवाब में सीमित कार्रवाई की है। पाकिस्तान इसका गलत मतलब निकाल रहा है। उसे भारत की शालीनता को गलत ढंग से नहीं लेना चाहिए।

त्रिपुरा में 1998 से माणिक सरकार 

त्रिपुरा में 60 विधानसभा सीटें हैं और यहां का कार्यकाल 13 मार्च को खत्म हो रहा है। त्रिपुरा ही एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार है और माणिक सरकार 1998 से मुख्यमंत्री हैं। पिछले चुनावों में CPI ने 60 में से 51 सीटें जीती थी। बताया जाता है कि माणिक सरकार देश के सबसे कम सैलरी लेने वाले मुख्यमंत्री हैं।

Created On :   4 Feb 2018 2:21 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story