लैंडस्लाइड की चपेट में आई बस, कम से कम 10 लोगों की मौत, 14 लोगों को रेस्क्यू किया गया, पीएम मोदी ने दुख जताया

Kinnaur landslide LIVE news updates
लैंडस्लाइड की चपेट में आई बस, कम से कम 10 लोगों की मौत, 14 लोगों को रेस्क्यू किया गया, पीएम मोदी ने दुख जताया
Kinnaur landslide लैंडस्लाइड की चपेट में आई बस, कम से कम 10 लोगों की मौत, 14 लोगों को रेस्क्यू किया गया, पीएम मोदी ने दुख जताया
हाईलाइट
  • इस हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई
  • एचआरटीसी की बस 30 से अधिक यात्रियों को लेकर जा रही थी
  • किन्नौर में एक बड़े भूस्खलन में एक बस चपेट में आ गई

डिजिटल डेस्क, शिमला। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में बुधवार को एक बड़े लैंडस्लाइड में एक बस और अन्य वाहन चपेट में आ गए। हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस 30 से अधिक यात्रियों को लेकर जा रही थी। इस हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है। 14 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। ये बस यात्रियों को किन्नौर के रिकांग पियो से हरिद्वार ले जा रही थी। बस के साथ, एक ट्रक, बोलेरो और 3 टैक्सियों पर भी चट्टानें गिरी। कुछ वाहनों के सड़क से फिसलकर नीचे बहने वाली सतलुज नदी में गिरने की भी आशंका है।

नेशनल हाईवे 5 पर चील जंगल के पास हुए भूस्खलन ने हाईवे को पूरी तरह से बंद कर दिया। जिस स्थान पर यह घटना हुई वह शिमला में राज्य मुख्यालय से 163 किलोमीटर दूर नुग्सलारी है। घटना सुबह 11:56 बजे की है। हादसे की जानकारी मिलते ही आईटीबीपी की 17वीं, 19वीं और 43वीं बटालियन के जवान भूस्खलन स्थल पर पहुंच गए। इसके बाद 25 सदस्यों वाली एनडीआरएफ की एक टीम भी मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए पहुंची। जेसीबी मशीनों से मलबे को साफ किया गया। 

शिमला-किन्नौर नेशनल हाईवे-5 पर बड़े पत्थर गिरने से रास्ता पूरी तरह बंद हो गया।

अधिकारियों ने भूस्खलन के मलबे के नीचे मृत पाए गए 10 लोगों में से नौ की पहचान करने में कामयाबी हासिल की है।

01) रोहित राम (उम्र 22-25 वर्ष के बीच)
02) विजय कुमार (उम्र 32 वर्ष)
03) मीरा देवी
04) मिस नितीशा
05) प्रेम कुमारी (उम्र 42 वर्ष)
06) कमलेश कुनार (उम्र 34 वर्ष)
07) वंशुका (उम्र 2 वर्ष)
08) ज्ञान दासी
09) देवी चंद (उम्र 53)

घायल व्यक्ति
1) प्रशांत
2) वरुण मेनन
3) राजेंदर (उम्र 38)
4) दौलत (उम्र 35)
5) चरण जीत
6) मोहिंदर पाल (उम्र 29)
7) गुलाब सिंह (उम्र 44)
8) सवीन शर्मा
9) जप्ती देवी (आयु 60)
10) चंदर ज्ञान
11) अरुण (उम्र 33)
12) अनिल कुमार (उम्र 19)
13) कलज़ांग नेगी

पीएम मोदी ने हादसे पर दुख जताया
इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, किन्नौर में भूस्खलन की घटना अत्यंत दुखद है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उन लोगों के परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपनी जान गंवाई। घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाए। बचाव कार्य जारी है और फंसे हुए लोगों की मदद के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। वहीं ग्रहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, हिमाचल के किन्नौर में भूस्खलन से हुए हादसे के संबंध में मैंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और आईटीबीपी के डीजी से बात की है। आईटीबीपी की टीमें राहत व बचाव कार्य में पूरी तत्परता से लगी हैं। लोगों की जान बचाना व घायलों को शीघ्र उपचार देना आईटीबीपी व स्थानीय प्रशासन की प्राथमिकता है।

क्या कहा हिमाचल प्रदेश के सीएम ने?
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा, निगुलसेरी, किन्नौर में भूस्खलन होने से मलबे में वाहनों के दबने का समाचार सुनकर बहुत दुखी हूं। हमने किन्नौर प्रशासन को राहत-बचाव कार्य के निर्देश दे दिए हैं। मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित निकालने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। प्रभावितों को हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने ये भी बताया कि प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से फोन कॉल पर इस हादसे की जानकारी ली। सीएम ने ट्विटर पर लिखा,  "प्रधानमंत्री जी ने इस दुखद हादसे को लेकर फोन पर स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। प्रधानमंत्री जी ने इस घटना पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए केन्द्र की ओर से हरसंभव सहायता का विश्वास जताया।"

Created On :   11 Aug 2021 5:10 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story