जाने कौन है आप के राज्यसभा उम्मीदवार एनडी गुप्ता और सुशील गुप्ता

Know who is RS candidates Sushil Gupta and ND Gupta
जाने कौन है आप के राज्यसभा उम्मीदवार एनडी गुप्ता और सुशील गुप्ता
जाने कौन है आप के राज्यसभा उम्मीदवार एनडी गुप्ता और सुशील गुप्ता

सुशील गुप्ता मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा के उम्मीदवारों की घोषणा कर  दी है। इनमे संजय सिंह के अलावा सुशील गुप्ता और एनडी गुप्ता ऐसे नाम है जिन्हें कम ही लोग जानते है।  इनका चुना जाना लगभग तय है। 16 जनवरी को चुनाव होने हैं। नतीजे भी उसी दिन आएंगे। इन तीनों को उम्मीदवार बनाए जाने पर पार्टी के अंदर और बाहर घमासाम मचा हुआ है। जानिए कौन है सुशील गुप्ता और एनडी गुप्ता।


सुशील गुप्ता

सुशील गुप्ता दिल्ली के पंजाबी बाग क्लब के पिछले 25 सालों से चेयरमैन हैं और 13 सालों से पंजाबी बाग को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी के भी चैयरमेन हैं। राजनीति से भी सुशील कुमार का लंबे समय से नाता रहा है।  उन्होंने कांग्रेस के छात्र-संगठन एनएसयूआई से एक छात्र नेता के तौर पर राजनीति की शुरुआत की थी। सुशील गुप्ता कभी कांग्रेस के नेता हुआ करते थे। सुशील गुप्ता कांग्रेस के टिकट पर दिल्ली में विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। लेकिन वह हार गए थे। 3 महीने पहले तक वह कांग्रेस के सदस्य थे। सबसे दिलचस्प बात है कि उन्होंने आप पर 854 करोड़ रुपए धांधली के आरोप लगाए थे।  पेशे से सुशील गुप्ता कारोबारी हैं और प्राइवेट शिक्षण संस्थानों के साथ-साथ अस्पतालों के निर्माण के लिए जमीन की तलाश करते हैं। कई लोगों के साथ मिलकर वे दिल्ली गंगा ग्रुप नामक संस्थान भी चलाते हैं। हालांकि, सुशील गुप्ता और उनकी पत्नी दोनों ही कृषि वैज्ञानिक हैं। 52 साल के गुप्ता मूल रूप से दिल्ली के ही निवासी हैं। 


एनडी गुप्ता

एनडी गुप्ता

नवीन नारायण दास गुप्ता पार्टी के चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। गुप्ता को जीएसटी और आर्थिक मामलों का जानकार माना जाता हैं। वह इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टेड अकाउंटेंट के अध्यक्ष रह चुके हैं। फिलहाल, नेशनल पेंशन फंड स्कीम और पेंशन डेवलपमेंट रेगुलेटरी अथॉरीटी के टस्ट्री हैं। गुप्ता ने भारत सरकार के कई आर्थिक कामकाज में सहयोग किया है। इकॉनोमिक अफेयर से जुड़ी कई संस्थाओं, बोर्ड, कमीशन से एनडी गुप्ता जुड़े हैं।

 

अजय माकन का दावा

आम आदमी पार्टी ने सुशील गुप्ता के नाम की जैसे ही घोषणा की, वैसे ही अजय माकन ने सुशील गुप्ता के त्यागपत्र और उनकी एक तस्वीर को ट्विटर पर पोस्ट किया। इसके साथ उन्होंने बताया है कि 28 दिसंबर को सुशील गुप्ता ने अपना त्याग पत्र दिया और आप के राज्यसभा उम्मीदवार होने की बात भी कही थी। माकन ने उनके साथ हुई बातचीत के बारे में बताया है।

माकन ने लिखा है कि, ""जब मैंने उनसे इस्तीफे की वजह के बारे में जानना चाहा तो उन्होंने कहा, ""सर,मुझे राज्य सभा का वायदा करा है.” मैंने मुस्कुराते हुए कहा, “संभव नहीं”। इसके बाद सुशील ने कहा, ""सर आप नहीं जानते।""

Created On :   3 Jan 2018 4:25 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story