भोपाल में राजकीय सम्मान के साथ शुक्रवार को किया जायेगा अंतिम संस्कार

Last rites will be done in Bhopal on Friday
भोपाल में राजकीय सम्मान के साथ शुक्रवार को किया जायेगा अंतिम संस्कार
कैप्टन वरूण सिंह के अंतिम दर्शन भोपाल में राजकीय सम्मान के साथ शुक्रवार को किया जायेगा अंतिम संस्कार
हाईलाइट
  • सुबह 11 बजे किया जायेगाअंतिम संस्कार

 डिजिटल डेस्क, भोपाल। ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का पार्थिव शरीर सेना के प्लेन से गुरुवार दोपहर 2.35 बजे बेंगलुरु से भोपाल एयरपोर्ट में लाया गया। यहां मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री-विधायकों ने कैप्टन वरूण सिंह को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पार्थिव शरीर को सेना के वाहन से भोपाल में स्थित सन सिटी कॉलोनी में उनके अपने घर ले जाया गया। तिलक वंदन कर कैप्टन के पार्थिव शरीर को घर में ले जाया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी सेना के वाहन के पीछे चले और श्रद्धांजलि दी। तमिलनाडु के कुन्नूर में CDS बिपिन रावत के हेलिकॉप्टर क्रैश में घायल वरुण सिंह का बुधवार को निधन हो गया था। वरुण पिछले 7 दिन से बेंगलुरु के अस्पताल में भर्ती थे। कैप्टन के पार्थिव शरीर के घर पहुंचते ही कॉलोनी में ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह अमर रहें के नारे से पूरा कैम्पस गूंज उठा  
कैप्टन वरुण का संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में शुक्रवार सुबह 11 बजे अंतिम संस्कार किया जायेगा। आपको बता दें प्रशासन का प्लान वरुण का अंतिम संस्कार भदभदा विश्राम घाट पर कराने का था लेकिन कैप्टन के पिता केपी सिंह ने कलेक्टर से कहा अंतिम यात्रा भदभदा ले जाएंगे तो शहर में ट्रैफिक जाम होगा। और वह ऐसा नहीं चाहते कि लोगों को उनके बेटे की वजह से कोई परेशानी हों।

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का पार्थिव शरीर सेना के प्लेन से गुरुवार दोपहर 2.35 बजे बेंगलुरु से भोपाल एयरपोर्ट में लाया गया। यहां मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री-विधायकों ने कैप्टन वरूण सिंह को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पार्थिव शरीर को सेना के वाहन से भोपाल में स्थित सन सिटी कॉलोनी में उनके अपने घर ले जाया गया। तिलक वंदन कर कैप्टन के पार्थिव शरीर को घर में ले जाया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी सेना के वाहन के पीछे चले और श्रद्धांजलि दी। तमिलनाडु के कुन्नूर में CDS बिपिन रावत के हेलिकॉप्टर क्रैश में घायल वरुण सिंह का बुधवार को निधन हो गया था। वरुण पिछले 7 दिन से बेंगलुरु के अस्पताल में भर्ती थे। कैप्टन के पार्थिव शरीर के घर पहुंचते ही कॉलोनी में ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह अमर रहें के नारे से पूरा कैम्पस गूंज उठा  
कैप्टन वरुण का संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में शुक्रवार सुबह 11 बजे अंतिम संस्कार किया जायेगा। आपको बता दें प्रशासन का प्लान वरुण का अंतिम संस्कार भदभदा विश्राम घाट पर कराने का था लेकिन कैप्टन के पिता केपी सिंह ने कलेक्टर से कहा अंतिम यात्रा भदभदा ले जाएंगे तो शहर में ट्रैफिक जाम होगा। और वह ऐसा नहीं चाहते कि लोगों को उनके बेटे की वजह से कोई परेशानी हों।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन पर शोक जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ शहीद वरुण सिंह को अंतिम विदाई दी जाएगी। ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के परिजन को 1 करोड़ की सम्मान निधि दी जाएगी। साथ ही उनके परिवार से बात करके उनकी स्मृति में मूर्ति लगवाने, शासकीय नौकरी, और स्मारकों के नाम रखने को लेकर भी  चर्चा करेंगे।
 

Created On :   16 Dec 2021 3:06 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story