पंजाब की तरह मिल सकता है राजस्थान को नया सीएम! कांग्रेस में चल रहा है मंथन

Like Punjab, Rajasthan may get a new CM! churning going on in congress
पंजाब की तरह मिल सकता है राजस्थान को नया सीएम! कांग्रेस में चल रहा है मंथन
राजनीतिक घमासान पंजाब की तरह मिल सकता है राजस्थान को नया सीएम! कांग्रेस में चल रहा है मंथन
हाईलाइट
  • पंजाब की तरह मिल सकता है राजस्थान को नया सीएम!
  • पायलट को दिल्ली बुलाया गया था

 डिजिटल डेस्क, जयपुर। पंजाब में कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाकर चरणजीत सिंह चन्नी को राज्य का नया मुख्यमंत्री बनाया है। इस बदलाव के जरिए कांग्रेस आलाकमान ने यह संदेश दिया है, कि कांग्रेस नेतृत्व मजबूत है। और बड़े फैसलें लेने में पीछे नहीं हटती, पार्टी इस बदलाव को पीढ़ी परिवर्तन के तौर पर देख रही है। कांग्रेस ने करीब 80 साल के कैप्टन को हटाकर उनकी जगह 58 साल के चन्नी को मौका दिया है। राजस्थान में भी पार्टी इसी रणनीति पर काम कर रही है। पार्टी 70 साल के गहलोत की जगह 44 साल के सचिन पायलट पर दांव लगाना चाहती है। पार्टी का यह फॉर्मूला अगर सही माना जाए तो आने वाले दिनों में राजस्थान और छत्तीसगढ़ को लेकर कांग्रेस हाईकमान बड़ा फैसला ले सकता है। पांच राज्यों से विधानसभा चुनाव के बाद इन राज्यों की कमान नए मुख्यमंत्रियों को  मिल सकती है। इसके लिए कांग्रेस पूरा खाका तैयार कर चुकी है। पार्टी नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस नेताओं के सपंर्क में है। पार्टी को सिर्फ सही समय का इंतजार है।

पायलट को दिल्ली बुलाया गया था

बता दें कि शुक्रवार को कैप्टन का इस्तीफा लेने के बाद सचिन पायलट को दिल्ली तबल किया गया था। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से लंबी बात हुई थी। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि राजस्थान में बदलाव का ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया गया है। जल्द ही इस पर अमल शुरू हो जाएगा। गौरतलब है कि सचिन पायलट और सीएम अशोक गहलोत के बीच बीतें  दिनों से विवाद चल रहा था। इस विवाद को निपटाने के लिए पार्टी नेतृत्व को बड़ी मशक्त करनी पड़ी थी। कमोबेश परिस्थितियां वैसे है, जैसे पंजाब में सिद्धू और कैप्टन के बीच था। पंजाब में सीएम बदलने के बाद हाईकमान को पार्टी नेताओं के विरोध का सामना नहीं करना पड़ा। जिससे कांग्रेस हाईकमान को विश्वास हो गया कि राजस्थान या छत्तीगढ़ में ये फॉर्मूला भी लागू करनें में आसानी होगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जल्द अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर पायलट के भरोसेमंद विधायकों को शामिल करेंगे, पर मुख्यमंत्री पद में बदलाव पांच राज्यों के चुनाव के बाद होगा।

2024 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण

आप को बता दें कि एक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने बताया कि राजस्थान में मुकाबला भाजपा से है। ऐसे में वर्ष 2024 का चुनाव जीतने के लिए विधानसभा जीतना बेहद जरूरी है। क्योंकि, 2018 में सरकार बनाने के बावजूद पार्टी 2019 के लोकसभा में सभी 25 सीट हार गई थी। ऐसे में पार्टी को कम से कम एक-डेढ़ साल पहले राजस्थान में बदलाव करना होगा। पायलट काफी समय से मुख्यमंत्री पद पर अपनी दावेदारी जता रहे हैं। हर बार विधायकों में कम समर्थन के चलते बात टल जाती थी। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस हाईकमान राजस्थान पर नजर बनाएं है और जल्द ही बड़ा फैसला ले सकता है। 
 

Created On :   21 Sep 2021 3:20 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story