वर्ली से चुनावी मैदान में उद्धव के बेटे आदित्य, पहली बार ठाकरे परिवार का सदस्‍य लड़ेगा चुनाव

Maharashtra Assembly elections 2019: Shiv Sena Aditya Thackeray will contest from Worli seat
वर्ली से चुनावी मैदान में उद्धव के बेटे आदित्य, पहली बार ठाकरे परिवार का सदस्‍य लड़ेगा चुनाव
वर्ली से चुनावी मैदान में उद्धव के बेटे आदित्य, पहली बार ठाकरे परिवार का सदस्‍य लड़ेगा चुनाव
हाईलाइट
  • शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे मुंबई में वर्ली विधानसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव

डिजिटल डेस्क, मुंबई। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे मुंबई में वर्ली विधानसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव लड़ेंगे। ठाकरे परिवार से चुनाव लड़ने वाले पहले सदस्य आदित्य ठाकरे होंगे। पार्टी के 53 साल के इतिहास में यह पहली बार होगा जब चुनाव में शिवसेना को "ठाकरे" का चेहरा मिलेगा। इसके बाद पार्टी मुख्यमंत्री पद के लिए भी दावेदारी पेश कर सकती है।

सूत्रों के मुताबिक, वर्ली विधानसभा क्षेत्र के लिए आदित्य ठाकरे का नाम तय हो गया है। वर्तमान में सुनील शिंदे इस सीट से शिवसेना के विधायक हैं वह इस बार इस सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे। उनकी जगह आदित्य ठाकरे चुनाव लड़ेंगे। वर्ली शिवसेना के लिए सबसे सुरक्षित सीट मानी जाती है, इसलिए आदित्य को वहां से उतारा जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक आदित्य ठाकरे 3 अक्टूबर को नामांकन दाखिल कर सकते हैं। 25 साल के आदित्य अगस्त महीने की शुरुआत में जन आशीर्वाद यात्रा पर थे। इस कार्यक्रम का मकसद लोगों को, खासकर युवा वोटरों को अपने साथ जोड़ना था। शिवसेना के कुछ सूत्रों का यह भी कहना है कि आदित्य ठाकरे उनके मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। अब तक शिवसेना चुनाव में बिना किसी चेहरे के उतरी है लेकिन अब उसने रणनीति बदलने का फैसला किया है।

Created On :   30 Sep 2019 2:58 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story