वर्धा नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा, 11 की मौत, कई बहे

- वर्धा नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा
डिजिटल डेस्क, अमरावती। अमरावती में गणेशोत्सव के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया है। जिले के बेनोदा शहीद थाना अंतर्गत श्री क्षेत्र झुंज में दशक्रिया अनुष्ठान के लिए गए ग्यारह व्यक्ति नाव में सवार हो कर जा रहे थे। पर, बीच नदी में ही नाव डूब गई। इस हादसे में ग्यारह लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अब तक लापता हैं। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसा अमरावती की वर्धा नदी में हुआ है।
घटना ऐन गणेशोत्सव के दौरान हुई और अमरावती में मातम छा गया। ग्यारह लोग नाव से दशक्रिया के लिए जा रहे थे। लेकिन प्रारंभिक जानकारी यह है कि नदी में जल स्तर बढ़ने के कारण नाव पलट गई। दरअसल, पिछले कई दिनों से आंधी-तूफान का दौर चल रहा है। नतीजतन, नदियां और नाले उफान पर हैं। इससे नाव पलट गई। घटना के बाद से अब तक 3 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं। शेष की तलाश अब भी जारी है।
Created On :   14 Sep 2021 8:39 AM GMT