पीएम मोदी बोले- विद्यार्थी शक्ति ही भारत को शक्तिशाली बनाने का आधार 

Mann Ki Baat 94th episode: PM Modi said-Student power is the basis of making India powerful
पीएम मोदी बोले- विद्यार्थी शक्ति ही भारत को शक्तिशाली बनाने का आधार 
मन की बात पीएम मोदी बोले- विद्यार्थी शक्ति ही भारत को शक्तिशाली बनाने का आधार 
हाईलाइट
  • मन की बात की शुरुआत छठ पर्व की बधाई के साथ की

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (30 अक्तूबर 2022,रविवार) रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में 94वीं बार देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, विद्यार्थी शक्ति ही भारत को शक्तिशाली बनाने का आधार है। आज का युवा आने वाले वर्षों में अपनी प्रतिभा से भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। पीएम मोदी ने अपनी शुरुआत छठ पर्व की बधाई के साथ की। पीएम मोदी ने कहा कि, यह त्योहार एक भारत श्रेष्ठ भारत का उदाहरण है। 

उन्होंने कहा कि, आज देश के कई हिस्सों में सूर्य उपासना का महापर्व छठ मनाया जा रहा है। छठ पर्व का हिस्सा बनने के लिए लाखों श्रद्धालु अपने गांव, अपने घर, अपने परिवार के बीच पहुंचे हैं। मेरी प्रार्थना है कि छठ मइया सबकी समृद्धि, सबके कल्याण का आशीर्वाद दें।

पीएम मोदी ने कहा कि, पहले गुजरात में उतनी छठ पूजा नहीं होती थी लेकिन समय के साथ आज करीब-करीब पूरे गुजरात में छठ पूजा के रंग नजर आने लगे हैं। ये देखकर मुझे भी बहुत खुशी होती है। आजकल हम देखते हैं कि विदेशों से भी छठ पूजा की कितनी भव्य तस्वीरें आती हैं।

उन्होंने कहा कि, सूर्य देव का ये वरदान है- "सौर ऊर्जा"। सोलर एनर्जी आज एक ऐसा विषय है जिसमें पूरी दुनिया अपना भविष्य देख रही है और भारत के लिए तो सूर्य देव सदियों से उपासना ही नहीं जीवन पद्धति के भी केंद्र में रह रहे हैं।

Created On :   30 Oct 2022 6:19 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story