प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को क्रिसमस पर दी बधाई

Many leaders including Prime Minister Modi congratulated the countrymen on Christmas
प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को क्रिसमस पर दी बधाई
मैरी क्रिसमस प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को क्रिसमस पर दी बधाई
हाईलाइट
  • कोविड़ प्रोटोकॉल के तहत प्रार्थना सभाएं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया के अधिकांश हिस्से में क्रिसमस का त्योहार यीशु के जन्मदिन के रूप में मनाया जा रहा है।  लोग अलग अलग तरीके से क्रिसमस पर्व मनाते है। यूरोपीय देशों में लोग इस दिन जुलूस निकालते हैं,  यीशु की झांकियां प्रदर्शित की जाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर देशवासियों को क्रिसमस की बधाई दी।  

आज दुनियाभर में क्रिसमस  मनाया जा रहा है। कोरोना पाबंदियों के बीच  भी लोग खुशी से पर्व को मना रहे हैं।  इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ ही कई अन्य राजनेताओं ने देशवासियों को बधाई दी है। 

 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट करते हुए क्रिसमस त्योहार पर सभी देशवासियों को बधाई दी है। साथ उन्होंने सभी के स्वास्थ्य, खुशियां और भाईचारे की कामना की।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने क्रिसमस की बधाई और शुभकामनाएं  देते हुए कहा दया, शांति, प्रेम और सद्भाव के गुण हमेशा कायम रहे। क्रिसमस की बधाई।

केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने अपनी एक वीडियो शेयर करते हुए सभी को क्रिसमस की बधाई दी। ईश्वर का दिव्य प्रेम आपके घर को स्वर्ग का एक टुकड़ा बनाने के लिए उतरे। मैं कामना करता हूं कि इस क्रिसमस पर आप सभी को अपने जीवन के हर क्षेत्र में शांति और समृद्धि मिले। क्रिसमस की बधाई ।

कोरोना के लगातार बढ़ते खतरे के मद्देनजर दुनिया भर में कई पाबंदियों के साथ क्रिसमस का त्योहार मनाया जा रहा है। भारत में भी कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए देश के गिरिजाघरों में प्रार्थना सभाएं हुई।

25 दिसंबर को पहली बार सेक्सटस जूलियस अफ्रीकानस ने 221 में जन्मदिवस के तौर पर मनाया था। क्रिसमस डे पर लोग अपने घर ऑफिस को सजाते है।  लोग एक दूसरे को गिफ्ट देते हैं और एक दूसरे के साथ खुशियां बांटते है। ईसाई समुदाय में  मान्यता है कि  जीसस क्राइस्ट, मैरी और जोसेफ के घर बैथलहम में पैदा हुए थे।

 

Created On :   25 Dec 2021 3:13 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story