बढ़ते प्रदूषण के लिए पाकिस्तान-चीन जिम्मेदार: भाजपा नेता

बढ़ते प्रदूषण के लिए पाकिस्तान-चीन जिम्मेदार: भाजपा नेता

डिजिटल डेस्क, मेरठ। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। सरकार ने ऑड-इवन सिस्टम लागू कर दिया है। इस बीच भाजपा के एक नेता ने प्रदूषण के लिए पाकिस्तान और चीन को जिम्मेदार बताया है। मेरठ के बीजेपी नेता विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि ये जो जहरीली हवा आ रही है, जहरीली गैस आई है हो सकता है किसी बगल के मुल्क ने छोड़ी हो जो हमसे घबराए हुए हैं। मुझे लगता है कि पाकिस्तान या चीन हमसे घबराया हुआ हैं। 
 

उन्होंने कहा कि,प्रदूषण देश के लिए घातक है। इस पर रोक लगानी चाहिए। दिल्ली सरकार कह रही हैं कि पराली जलाने से नुकसान हो रहा है, फिर कहते हैं उद्योगों से हो रहा है। किसान और व्यापारी देश की रीढ़ हैं। दोनों टूट जाएंगे तो देश चल नहीं पाएगा। शारदा ने कहा, आधे भारत में जहरीली हवा आ गई है। पराली पहले भी जलाई जाती थी। इस पर विचार करना चाहिए कहीं पाकिस्तान ने जहरीली हवा तो नहीं छोड़ी। पाक वो देश हैं जो मुगलों को भी पीछे कर रहा है। पाकिस्तान खात्मे की ओर है, वो कुछ भी कर सकता है। 

विनीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को अर्जुन-कृष्ण की जोड़ी बताया है। उन्होंने कहा कि भगवान राम का मंदिर बन रहा है और बन जाएगा। भाजपा नेता ने आगे कहा कि भारत ने पाकिस्तान को हर बार सबक सिखाया है और आगे भी सिखाता रहेगा। 

 

Created On :   6 Nov 2019 3:02 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story