मप्र में पारा गिरा, होने लगा ठंड का अहसास

Mercury falls in MP, feeling of cold
मप्र में पारा गिरा, होने लगा ठंड का अहसास
मप्र में पारा गिरा, होने लगा ठंड का अहसास

भोपाल, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में शुक्रवार की सुबह से बादल छाने के साथ ठंड का अहसास हुआ है। वहीं मौसम विभाग ने तापमान में गिरावट के साथ ठंड का असर बढ़ने की संभावना जताई है।

राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। शुक्रवार की सुबह से बादल छाए हुए है और हवाएं चल रही हैं जिससे ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर में कम दबाव के क्षेत्र ने ठंडक बढ़ाई है। बीते 24 घंटों में कई स्थानों पर बौछारें भी पड़ी हैं, वहीं पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में ठंड का असर और बढ़ सकता है क्योंकि बौछारें पड़ने के आसार बन रहे हैं।

शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 19.2 डिग्री, ग्वालियर का 14.2 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 20.8 सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 27.8 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 33.3 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा ।

Created On :   25 Oct 2019 5:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story