असम, मेघालय और बांग्लादेश सीमा से सटे इलाकों में भूकंप के हल्के झटके
By - IANS News |21 Feb 2020 6:30 AM GMT
असम, मेघालय और बांग्लादेश सीमा से सटे इलाकों में भूकंप के हल्के झटके
हाईलाइट
- असम
- मेघालय और बांग्लादेश सीमा से सटे इलाकों में भूकंप के हल्के झटके
गुवाहाटी/शिलांग, 21 फरवरी (आईएएनएस)। असम, मेघालय और बांग्लादेश की सीमा से सटे कुछ इलाकों में शुक्रवार को 2.9 से 3.3 की तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। अभी तक जानमाल के नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा कि 2.9 की तीव्रता का पहला झटका शुक्रवार सुबह 8.32 बजे दक्षिणी मेघालय स्थित चेरापूंजी और बांग्लादेश की सीमा से सटे कुछ इलाकों में महसूस किया गया।
उन्होंने कहा कि रिक्टर स्केल पर 3.3 की तीव्रता का दूसरा झटका मेघालय की राजधानी शिलांग और असम के डिमा हसाओ जिले में शुक्रवार दोपहर 2.05 बजे आया।
कुछ सेंकेड के लिए आए इन भूकंप का केंद्र जमीनी सतह से 10 से 15 किलोमीटर की गहराई में था।
Created On :   21 Feb 2020 12:00 PM GMT
Tags
Next Story