'देश की जनता को है मोदी पर पूरा भरोसा'- वर्ल्ड इकोनोमिक फोरम सर्वे

डिजिटस डेस्क, नई दिल्ली। देश में सत्तारूढ़ मोदी सरकार को हर दिन उनके साढ़े तीन साल की उपल्बधियों को लेकर पूरी दुनिया भर से प्रशंसा मिल रही है। पहले मूडीज की रैकिंग में सुधार और अब वर्ल्ड इकोनोमिक फोरम के सर्वे से पता चला है कि मोदी सरकार अपने कार्यकाल के दौरान भारत की जनता का भरोसा जीतने वाली विश्व की तीसरे नंबर की सरकार है। इस फेहरिस्त में पहले नबंर पर स्विट्जरलैंड की सरकार है और दूसरे नंबर पर इंडोनेशिया की सरकार है। सर्वे में स्विट्जरलैंड की सरकार और इंडोनेशिया की सरकार पर वहां की जनता ने 82% भरोसा जताया है, और वहीं भारत में मोदी सरकार पर देश की 73% जनता ने भरोसा जताया है।
A question of confidence: the countries with the most trusted governments https://t.co/7uxffqvXTE pic.twitter.com/1PA8nJeMo2
— World Economic Forum (@wef) November 19, 2017
केंद्र की मोदी सरकार के पिछले साढ़े तीन साल के कार्यकाल से भारत की जनता बहुत खुश है। उसका भरोसा आज भी उतना ही है जितना साढ़े तीन साल पहले था। अब तक जीएसटी और नोटबंदी के लिए विपक्ष के वार झेल रही मोदी सरकार के लिए यह खबर किसी जड़ी-बूंटी से कम नहीं है। सर्वे के मुताबिक देश की तीन-चौथाई आबादी को पीएम मोदी के नेतृत्व पर भरोसा है और जनता उनके द्वारा लिए गए हर फैसले में उनके साथ खड़ी है।
मूडीज में बड़ी रैकिंग
वहीं पिछले हफ्ते शुक्रवार को इंटरनेशनल क्रेडिट एजेंसी मूडीज ने भी भारत की रेटिंग को BAA3 से बढ़ाकर BAA2 कर दी है। यह पूरे विश्व और भारत के लिए एक सकारात्मक संकेत है।
मूडीज ने यह भी कहा था कि नोटबंदी और जीएसटी का भारतीय अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक असर पड़ा है। मूडीज और वर्ल्ड इकनॉमिक फोरम के इस सर्वे के बाद यह कहा जा सकता है कि साढ़े 3 साल बाद भी देश में मोदी का जादू कायम है और देश में मोदी लहर बरकरार है।
Created On :   20 Nov 2017 11:01 AM IST