मौसम अपडेट: एमपी में बारिश का सिलसिला जारी, 7 संभागों में बारिश की संभावना, कुछ जिलों में गर्मी करेगी परेशान, जानें कैसा रहने वाला है आपके शहर के मौसम का हाल

- एणपी के 7 संभागों में बारिश के आसार
- कई अन्य जिलों में गर्मी करेगी लोगों को परेशान
- जानें कैसा रहने वाला है प्रदेश का मौसम
डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में लगातार बारिश के आसार देखने को मिल रहे हैं। साथ ही कई सारी जगहों पर तीखी धूप और गर्मी ने लोगों को परेशान करके रखा हुआ है। दोपहर में बाहर निकलना काफी ज्यादा मुश्किल हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों तक मौसम में कुछ खास बदलाव नजर नहीं आएगा। ऐसे में परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। मध्य प्रदेश में कई मौसम प्रणालियां एक्टिव हो रही हैं, जिसके चलते मौसम में काफी ज्यादा बदलाव देखने को मिल रहा है। वहीं, 7 संभागों के करीब 38 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा रीवा, शहडोल और जबलपुर संभाग के जिलों में लोग तेज गर्मी से परेशान हो सकते हैं।
मौसम प्रणालियां एक्टिव
बात करें अभी की तो, वर्तमान में उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर हवा के ऊपरी क्षेत्र में चक्रवात बना हुआ है। इसको लेकर ही गुजरात से अरब सागर तक एक द्रोणिला बनी हुई है। वहीं, एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस अफगानिस्तान में तो दूसरा ईरान के पास देखने को मिल रहा है। इन मौसम प्रणालियों के चलते अरब सागर से लगातार नमी आ रही है और मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।
कैसा रहने वाला है प्रदेश का मौसम?
प्रदेश के मौसम के बारे में जानें तो, आने वाले दो चार दिनों में गरज, चमक और आंधी के साथ बारिश देखने को मिल सकती है। चार दिनों के बाद प्रदेश के जिलों में बारिश के आसार कम हो सकते हैं।
कब आएगा मानसून?
देश में इस बार दक्षिण पश्चिम मानसून 27 मई को केरल में एंट्री लेगा। जिसके चलते एमपी में ये 15 जून के बाद एंट्री मार सकता है। इस बार मानसून की सामान्य से ज्यादा रहने की संभावना है।
Created On :   13 May 2025 12:00 PM IST