Amritsar Alcohol Case: अमृतसर के मजीठा में जहरीली शराब पीने से 14 की मौत, कई हॉस्पिटल में एड्मिट, 5 लोग गिरफ्तार
- मजीठा से आई बड़ी खबर सामने
- नकली शराब पीने से दर्जनों की मौत
- जांच में जुटी पुलिस
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब से हैरान कर देने वाली एक बड़ी खबर सामने आई है। अमृतसर के मजीठा में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 6 लोगों की हालत गंभीर है। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस मामले में सप्लायर समेत 5 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
एक ही जगह से खरीदी थी शराब
जानकारी के मुताबिक, सभी लोगों ने रविवार (11 मई) की शाम एक ही जगह से शराब खरीदी थी। सोमवार (12 मई) को कई लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में गांव भंगाली कलां, मरडी कलां और जयंतीपुर के लोग शामिल हैं।
14 की मौत
उपायुक्त साक्षी साहनी ने जानकारी दी कि यहां एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। कुछ लोगों ने जहरीली शराब का सेवन किया है। हमें रात से सूचना मिल रही थी। हमारी मेडिकल टीम लोगों की जांच कर रही है। जिसने भी शराब का सेवन किया है उसे अस्पताल भेजा जा रहा है। अपराधियों को पकड़ लिया गया है। 5 गांवों में ऐसी घटना सामने आई है। 14 लोगों की मृत्यु हो गई है, 6 लोग अस्पताल में भर्ती हैं।
6 लोग अस्पताल में भर्ती
SSP मनिंदर सिंह ने बताया कि हमें कल रात सूचना मिली कि नकली शराब पीने से यहां लोगों की मृत्यु हो रही है। तुरंत कार्रवाई करते हुए हमने 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में हमने मेन सप्लायर परबजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। हम छानबीन कर रहे हैं कि कहां-कहां से शराब मंगाई गई है। हम पूरे तंत्र को खत्म कर देंगे। सरकार की ओर से हमें निर्देश हैं कि नकली शराब का सेवन कराने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। हमने 2 FIR दर्ज की है। मामले में 14 लोगों की मृत्यु हो गई है, 6 लोग अस्पताल में भर्ती हैं।
Created On :   13 May 2025 10:48 AM IST