तय समय से 17 दिन पहले ही देशभर में पहुंचा मानसून

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इस बार मानसून देशभर में अपने तय समय से 17 दिन पहले ही पहुंच गया है। इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट की वैज्ञानिक डॉ. सथी देवी ने कहा कि अमूमन मानसून पूरे देश में 15 जुलाई तक पहुंचता है, लेकिन इस बार ये काफी पहले आ गया है। उन्होंने दिल्ली में अगले दो तीन दिनों तक काफी अच्छी बारिश होने का अनुमान जताया है।
Usually monsoon covers the country by July 15 but this time it has come early and today it has covered the entire country. Delhi will receive fairly widespread rainfall for the next 3 days: Dr. Sathi Devi, India Meteorological Department #Delhi pic.twitter.com/T17usWrO2x
— ANI (@ANI) June 29, 2018
अरब सागर पर दो चक्रवात
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि मॉनसून पश्चिमी राजस्थान में स्थित देश की आखिरी सीमा चौकी श्रीगंगानगर में पहुंच गया है। श्रीगंगानगर में मॉनसून आम तौर पर 15 जुलाई तक पहुंचता है। वहीं उन्होंने कहा कि उत्तर पूर्व अरब सागर और पूर्व मध्य अरब सागर पर चक्रवात बना हुआ है। चक्रवात के कारण इंडिया के वेस्ट कोस्ट और गुजरात के इलाकों में भारी से भारी वर्षा होने का अनुमान है।
There"s cyclonic circulation over northeast Arabian Sea off north Gujarat coast 2nd cyclonic circulation over east central Arabian Sea off south Maha coast. Off-shore trough at mean sea level now runs from south Maha coast to Kerala coast: India Meteorological Dept #Mumbai
— ANI (@ANI) June 29, 2018
This situation is very likely to cause heavy to very heavy rainfall along west coast of Indiaparts of Gujarat. With northward shift of monsoon trough, weakening of off-shore trough is likely, leading to reduction in rainfall over west coast: India Meteorological Dept #Mumbai
— ANI (@ANI) June 29, 2018
मुंबई में बारिश
शुक्रवार को मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई इलाकों में तेज बारिश हुई। बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया।
Maharashtra: Mumbai received rainfall this evening resulting in water-logging in some areas. Visuals from Wadala. pic.twitter.com/k5LinBg2Bn
— ANI (@ANI) June 29, 2018
शिमला में बारिश
इससे पहले शिमला सहित हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश देखने को मिली।
Himachal Pradesh: Heavy rain lashed Shimla earlier today. pic.twitter.com/dsa2d44hsi
— ANI (@ANI) June 29, 2018
Created On :   29 Jun 2018 11:34 PM IST