राजस्थान में हुई मानसून की एंट्री, दिल्ली समेत उत्तरी राज्यों में इस दिन होगी बारिश, एमपी और छत्तीसगढ़ जानिए कब दस्तक देगा मानसून?

Monsoon entry in Rajasthan, it will rain on this day in northern states including Delhi
राजस्थान में हुई मानसून की एंट्री, दिल्ली समेत उत्तरी राज्यों में इस दिन होगी बारिश, एमपी और छत्तीसगढ़ जानिए कब दस्तक देगा मानसून?
मौसम राजस्थान में हुई मानसून की एंट्री, दिल्ली समेत उत्तरी राज्यों में इस दिन होगी बारिश, एमपी और छत्तीसगढ़ जानिए कब दस्तक देगा मानसून?
हाईलाइट
  • मध्यप्रदेश में 20 जून को आ सकता है मानसून

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भीषण गर्मी की मार झेल रहे उत्तर भारत के राज्यों के लोगों के लिए एक सुकून भरी खबर सामने आई है। भारतीय मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्य दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में आज और कल (बुधवार) बारिश होने का संभावना जताई है। बारिश होने से वातावरण में ठंडक घुल जाएगी, जिससे तापमान में कमी आएगी। वहीं बात करें राजस्थान की तो यहां मानसून ने समय से पहले दस्तक दे दी है। 

राज्य के मौसम विभाग के अनुसार बाड़मेर शहर में बीते 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक 130 मिलीलीटर बारिश हुई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार प्रदेश में बारिश का यह दौर अभी जारी रहेगा। राजस्थान के कई हिस्सों में भारी व अति भारी बारिश दर्ज की गई है।

दिल्ली समेत इन उत्तरी राज्यों में बदलेगा मौसम

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में मौसम जल्द बदलेगा। यहां 14-15 जून को बारिश होने की पूरी संभावना है। विभाग ने इन स्थानों पर बारिश के साथ तेज आंधी व तूफान की आशंका भी व्यक्त की है। इन राज्यों के अलावा मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़ व दिल्ली एनसीआर में 16 से 18 जून के बीच, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तरी पंजाब 16 से 17 जून के बीच में तेज बारिश की संभावना जताई है। 

मध्यप्रदेश में 20 जून को आएगा मानसून!

राज्य के अधिकतर जिलों में प्री-मानसून बारिश हो चुकी है। आसमान में बादल छाने व बारिश होने से लोगों को तेज धूप व गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने प्रदेश में प्री-मानसून की स्थिति को देखते हुए 20 जून तक मानसून आने की संभावना जताई है।

छत्तीसगढ़ में जल्द ही दस्तक देगा प्री-मानसून

छत्तीसगढ़ के लोगों को भीषण गर्मी से जल्द ही निजात मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के लोगों को मानसून के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। मानसून जल्द ही राज्य में प्रवेश करने वाला है। मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून गुजरात तक पहुंच चुका है और इसकी छत्तीसगढ़ में एंट्री जल्द ही होने वाली है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में राज्य के कई इलाकों में गरज-चमक के छींटे पड़ने और कहीं तेज आंधी के साथ आकाशीय बिजली गिरनी की संभावना व्यक्त की है।

Created On :   14 Jun 2022 2:25 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story