हिमाचल प्रदेश : दो बड़े बस हादसों में 9 की मौत, 50 से ज्यादा घायल

Nine persons died, more than 50 injured in two bus accidents in HP
हिमाचल प्रदेश : दो बड़े बस हादसों में 9 की मौत, 50 से ज्यादा घायल
हिमाचल प्रदेश : दो बड़े बस हादसों में 9 की मौत, 50 से ज्यादा घायल
हाईलाइट
  • हिमाचल प्रदेश में रविवार को दो बड़े बस हादसे हुए।
  • जुन्गा-साधुपुल मार्ग पर हुए हादसे में 21 लोग घायल हुए हैं।
  • सिरमौर जिले के रेणुका में हुए हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई
  • जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, शिमला। हिमाचल प्रदेश में रविवार को दो बड़े बस हादसे हुए। एक हादसा सिरमौर जिले के रेणुका में हुआ। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं दूसरा हादसा जुन्गा-साधुपुल मार्ग पर हुआ। इस हादसे में 21 लोग घायल हुए हैं। हादसे की जानकारी मिलते हुए रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।

पहला हादसा
ये हादसा शिमला सोलन सीमा पर क्यारी नाला के पास हुआ। दोपहर करीब 12 बजे, एक टूरिस्ट बस जुन्गा से दिल्ली जा रही थी। तभी जुन्गा-साधुपुल मार्ग पर बस खाई में जा गिरी। बस का नंबर DL 1 PC 4180 बताया जा रहा है। इस हादसे में करीब 21 लोग घायल हुए हैं, जिसमें से 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। पुलिस ने 279 व 337 के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दूसरा हादसा
ये हादसा शाम करीब 04.30 बजे हुआ मीनू कोच की बस रेणुका से नाहन की ओर आ रही थी। जलाल पुल के पास बस तेज रफ्तार बस अनियंत्रित हो गई और रेलिंग को तोड़ते हुए गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। वहीं 30 से ज्यादा घायल यात्रियों को नाहन मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। कई घायलों की हालत गंभीर है इसीलिए मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि अभी तक कितने लोगों की मौत इस हादसे में हुई है इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

Created On :   25 Nov 2018 2:54 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story