100 प्रभावशाली महिलाओं की सूची में सीतारमण, यूके-भारत संबंधों में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

100 प्रभावशाली महिलाओं की सूची में सीतारमण, यूके-भारत संबंधों में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
हाईलाइट
  • यूके के गृह सचिव साजिद जाविद ने ये लिस्ट जारी की
  • वित्त मंत्री सीतारमण को 100 प्रभावशाली महिलाओं की सूची में शामिल हो गई है
  • सीतारमण ने भारत-यूके के द्विपक्षीय संबंधों में 'महत्वपूर्ण' भूमिका निभाई

डिजिटल डेस्क, लंदन। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को "100 मोस्ट इंफ्लूएंशियल इन यूके-इंडिया रिलेशन्स: सेलिब्रेटिंग वूमेन" लिस्ट (100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं की सूची) में शामिल किया गया है। भाजपा नेता को भारत की सबसे "शक्तिशाली महिलाओं" में से एक के रूप में माना है जिन्होंने द्विपक्षीय संबंधों में "महत्वपूर्ण" भूमिका निभाई। इसी वजह से उन्हें इस लिस्ट में जगह मिली है।

ब्रिटेन के मीडिया घराने इंडिया इंक की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि निर्मला सीतारमण ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (एलएसई) में अध्ययन किया है और यूके में काम भी किया है। निर्मला यूके से बारे में अपने अन्य सहयोगियों की तुलना में अधिक समझती हैं। लंदन में संसद के सदनों में इंडिया डे को मार्क करने के लिए यूके के गृह सचिव साजिद जाविद ने लिस्ट लॉन्च की। सीतारमण के अलावा, इस सूची में ब्रिटेन के रक्षा सचिव पेनी मॉरडाउंट और यूके के भारतीय उच्चायुक्त रूचि घनश्याम भी शामिल हैं।

बयान में कहा गया, भारत रक्षा उत्पादों में दुनिया का सबसे बड़ा आयातक और ब्रिटेन के लिए एक महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार के रूप में उभर रहा है। रुचि ने द्विपक्षीय संबंधों में महिलाओं की निभाई भूमिका का स्वागत किया। उन्होंने कहा "यह सूची यूके और भारत के भविष्य के लिए बहुत बड़ी संभावनाओं को हाईलाइट करती है। व्यवसाय से लेकर राजनीति और कला और साक्षरता तक, महिलाएं सहयोग और रिश्तों के माध्यम से इस साहसिक साझेदारी को एक साथ लाने का मार्ग प्रशस्त कर रही हैं।"

कुछ अन्य प्रमुख नामों में यूके में भारतीय मूल की सांसद जैसे प्रीति पटेल और बैरोनेस सैंडी वर्मा, फिल्म निर्माता गुरिंदर चड्ढा, इंडियन लॉ फर्म प्रमुख जिया मोडी और पल्लवी एस श्रॉफ, अपोलो अस्पताल की प्रबंध निदेशक सुनीता रेड्डी और नैसकॉम की अध्यक्ष देबजानी घोष शामिल हैं।

Created On :   25 Jun 2019 7:03 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story