Coronavirus India: देश में कुल मामले 50 हजार के करीब, अब तक 1,694 लोगों की मौत

Novel Coronavirus in India Live Update COVID-19 positive cases Corona deaths cured in India Health Ministry
Coronavirus India: देश में कुल मामले 50 हजार के करीब, अब तक 1,694 लोगों की मौत
Coronavirus India: देश में कुल मामले 50 हजार के करीब, अब तक 1,694 लोगों की मौत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में नोवल कोरोना वायरस के कुल मामले 50 हजार के करीब पहुंच गए हैं। बुधवार सुबह जारी स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक कोविड-19 के 49 हजार 391 केस सामने आए हैं। इनमें से 1,694 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 14,182 लोग ठीक होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं।

US Corona Crisis: ट्रंप ने दिए शटडाउन खोलने के संकेत, कहा- अब काम पर लौटने का वक्त

राजस्थान में आज कोरोना के 35 नए मामले सामने आए, एक की मौत हुई है। इसी के साथ राजस्थान में कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3193 हो गई है जबकि मौतों का आंकड़ा बढ़कर 90 हो गया है।

 

देश में राज्यों की स्थिति:

क्र. राज्य कुल केस  डिस्चार्ज  मौत
1 अंडमान निकोबार 33 32 0
2 आंध्रप्रदेश 1717 589 36
3 अरुणाचल प्रदेश 1 1 0
4 असम 45 33 1
5 बिहार 535 160 4
6 चंडीगढ़ 115 21 1
7 छत्तीसगढ़ 59 36 0
8 दिल्ली 5104 1468 64
9 गोआ 7 7 0
10 गुजरात 6245 1381 368
11 हरियाणा 548 256 6
12 हिमाचल प्रदेश 42 34 3
13 जम्मू-कश्मीर 741 320 8
14 झारखंड 125 33 3
15 कर्नाटक 673 331 29
16 केरल 503 462 4
17 लद्दाख 42 17 0
18 मध्यप्रदेश 3049 1000

176

19 महाराष्ट्र

15,525

2,819

617

20 मणिपुर 2 2 0
21 मेघालय 12 10 1
22 मिजोरम 1 1 0
23 ओडिशा 177 60 2
24 पुडुचेरी 9 6 0
25 पंजाब 1451 133 25
26 राजस्थान 3193 1536 90
27 तमिलनाडु 4058 1485 37
28 तेलंगाना 1096 628 29
29 त्रिपुरा 43 2 0
30 उत्तराखंड 61 39 1
31 उत्तरप्रदेश 2880 987 56
32 पश्चिम बंगाल 1344 264 140
देश में कुल संक्रमित 49,391 14182 1694


जानिए राज्यों के हाल-

  • मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, गोवा अब भी देश में कोरोना मुक्त राज्य बने हुए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बुधवार सुबह तक अंडमान में 33 मामले सामने आए हैं, इनमें से 32 को अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।
     
  • आंध्र प्रदेश में कोविड-19 वायरस से प्रभावित लोगों की संख्या 1717 हो गई है, जिनमें से 589 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। यहां मरने वालों की संख्या 36 तक पहुंच चुकी है।
     
  • असम में कोविड-19 वायरस से पीड़ित लोगों की संख्या 45 है, एक की मौत हुई है। 
     
  • छत्तीसगढ़ में मामलों की संख्या 59 है। 36 को डिस्चार्ज किया गया है। 
     
  • दादर और नगर हवेली में 1 सिर्फ एक कि इस वायरस से संक्रमित होने की सूचना है।
     
  • दिल्ली में बुधवार सुबह तक 5104 लोग पीड़ित पाए गए हैं, जिनमें से 1468 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। यहां 64 की मौत अब तक दर्ज की गई है।
     
  • गुजरात में आंकड़ा 6245 हो गया है, जिनमें से 1381 को डिस्चार्ज किया गया। 368 की मौत हो गई है।
     
  • हरियाणा में कोरोना पीड़ितों की संख्या 548 हो गयी है । यहां बुधबार सुबह तक 256 को डिस्चार्ज किया जा चुका था। यहां 6 की मौत हुई है।
     
  • हिमाचल में यह आंकड़ा रुका हुआ है। यहां 42 लोग अब तक संक्रमित हुए हैं। दो की मौत हुई है।
     
  • जम्मू-कश्मीर में आंकड़ा 741 पहुंच चुका है। 320 को डिस्चार्ज किया गया। 8 की मौत हुई है।
     
  • झारखंड में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 125 तक पहुंच गई है। 33 को डिस्चार्ज किया गया, तीन की मौत हुई है।
     
  • कर्नाटक में आंकड़ा 671 पहुंच चुका है। 331 को डिस्चार्ज किया गया है। 29 की यहां मौत हो चुकी है।
     
  • केरल में कोविड-19 से प्रभावित लोगों की संख्या 503 हो गयी हैं। 462 को डिस्चार्ज किया गया। चार की मौत हुई है। 
     
  • लद्दाख में यह संख्या 42 है। 17 को डिस्चार्ज किया जा चुका है।
     
  • मध्य प्रदेश में अब तक 3049 लोग संक्रमित हैं। इनमें से एक हजार को डिस्चार्ज किया जा चुका है। बुधबार सुबह तक 176 लोगों की यहां मौत हुई है।
     
  • महाराष्ट्र में अभी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। यहां 15,525 मामले बुधवार सुबह तक दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 2819 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। यहां अब तक देश में सबसे ज्यादा मौतें हुई है। बुधवार सुबह तक यह आंकड़ा 617 पहुंच चुका था।
     
  • मेघालय में 12 मामले सामने आए हैं। 10 को डिस्चार्ज किया गया। एक की मौत हुई है।
     
  • मिजोरम में सिर्फ एक मामला सामने आया है।
     
  • ओडिशा में अब तक 177 मामले सामने आये है, जिनमें से 60 को डिस्चार्ज किया गयाए यहां दो की मौत हुई है।
     
  • पुडुचेरी में सिर्फ 9 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 6 को डिस्चार्ज किया जा चुका है।
     
  • पंजाब में 1451 मामले सामने आए है, जिनमें से 133 को डिस्चार्ज किया गया। 25 की यहां मौत हुई है।
     
  • तेलंगाना में कोरोना पीड़ितों का आंकड़ा 1096 है। 29 की मौत हो गयी है।
     
  • त्रिपुरा में यह आंकड़ा 43 है, 2 को डिस्चार्ज किया गया है।
     
  • उत्तराखंड में बुधवार सुबह तक 61 मामले सामने आए हैं, इनमें से 39 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। एक की मौत हुई है।
     
  • उत्तर प्रदेश में आंकड़ा 2880 पहुंच चुका है। 987 को डिस्चार्ज किया गया। यहां 56 मौत हो गई है।
     
  • पश्चिम बंगाल में आंकड़ा 1344 पहुंच चुका है, बुधबार सुबह तक 140 की मौत हुई है।

US Corona Crisis: ट्रंप ने दिए शटडाउन खोलने के संकेत, कहा- अब काम पर लौटने का वक्त

 

 

 

 

Created On :   6 May 2020 4:06 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story