अब पर्यावरण संरक्षण की भी अलख जगाएगी बीजेपी, पौधरोपण अभियान चलाने का निर्देश

Now BJP will wake up for environmental protection too, directs to run plantation campaign
अब पर्यावरण संरक्षण की भी अलख जगाएगी बीजेपी, पौधरोपण अभियान चलाने का निर्देश
अब पर्यावरण संरक्षण की भी अलख जगाएगी बीजेपी, पौधरोपण अभियान चलाने का निर्देश

नई दिल्ली, 10 अगस्त(आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी ने अब पर्यावरण संरक्षण की भी अलख जगाने की तैयारी की है। इसको लेकर बड़ा अभियान चलाने की तैयारी की है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी प्रदेश इकाइयों को पौधरोपण अभियान चलाने के लिए कहा है। इसकी रिपोर्ट भी पार्टी मुख्यालय को देनी होगी।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर सभी प्रदेश अध्यक्षों को जारी पत्र में राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा है, वृक्षारोपण के लिए यह सबसे उपयुक्त है। अत: वृक्षारोपण अभियान सभी शक्ति केंद्रों पर प्रदेश की सुविधानुसार चलाया जाए।

पार्टी पदाधिकारियों के मुताबिक, प्रदेश, जिला और मंडल से लेकर बूथ स्तर पर पार्टी कार्यकर्ता पौधे लगाएंगे। चूंकि पौधे लगाने के लिए मानसून का समय ही सबसे अनुकूल होता है, इसलिए पार्टी इसी समय पौधरोपण अभियान की शुरूआत करने जा रही है। दरअसल, भाजपा कोरोना काल के समय ही कई तरह के सेवा कार्य संचालित करती रही है। पौधरोपण अभियान के जरिए पर्यावरण संरक्षण मुहिम को इन सेवा कार्यों का विस्तार बताया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काफी समय से पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते रहे हैं। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से पार्टी ने पौधरोपण अभियान चलाने का निर्णय किया है। पिछले वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जल संरक्षण पर जोर दिया था। उन्होंने देश भर के प्रधानों को पत्र लिखकर जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया था। उन्होंने पत्र के जरिए मानसून सीजन में वर्षा जल को संग्रहित करने की अपील की थी। कहा था कि इससे जल संकट की समस्या दूर हो सकती है। तब प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के हस्ताक्षर वाले इस पत्र को हर जिले के डीएम ने प्रधानों को पहुंचाया था।

एनएनएम/आरएचए

Created On :   10 Aug 2020 5:01 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story