24 अक्टूबर को PM मोदी करेंगे पार्टी कार्यकर्ताओं से 'दीपोत्सव' संवाद

On October 24, PM Modi will hold Deepotsav dialogue with party workers
24 अक्टूबर को PM मोदी करेंगे पार्टी कार्यकर्ताओं से 'दीपोत्सव' संवाद
24 अक्टूबर को PM मोदी करेंगे पार्टी कार्यकर्ताओं से 'दीपोत्सव' संवाद

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पार्टी (भारतीय जनता पार्टी) कार्यकर्ताओं से 24 अक्टूबर को संवाद करेंगे। इसके लिए पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी (उत्तर प्रदेश) जाएंगे। इस बात की जानकारी स्वयं पीएम मोदी ने ट्वीट के जरिए दी है। उन्होंने इस संवाद कार्यक्रम को "दीपोत्सव संवाद" का नाम दिया है। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को आमंत्रित भी किया है।

 

पीएम मोदी कार्यकर्ताओं से वाराणसी से शाम साढ़े 4 बजे संवाद करेंगे। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि "24 अक्टूबर को मैं अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के कार्यकर्ताओं से संवाद करूंगा। इसमें शामिल होने के लिए मैं अपने सभी कार्यकर्ताओं को आमंत्रित करता हूं। आपके पास कोई सुझाव या प्रश्न हो तो उसे नमो ऐप पर साझा कर सकते हैं।"

Created On :   22 Oct 2019 4:16 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story