पीएम मोदी के फैसले पर कंगना ने कहा 'शर्मनाक'

On PM Modis decision, Kangana said shameful
पीएम मोदी के फैसले पर कंगना ने कहा 'शर्मनाक'
चौंकान्ने वाली प्रतिक्रिया पीएम मोदी के फैसले पर कंगना ने कहा 'शर्मनाक'
हाईलाइट
  • पूर्व पीएम इंदिरा गांधी से तानाशाही सीखे मोदी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र के नाम संबोधन में जैसे ही तीन कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान किया। उनके इस ऐतिहासिक ऐलान का बॉलीवुड दुनिया के कई सितारों ने स्वागत किया और पीएम मोदी के इस फैसले की सराहना की, वहीं आजकल सुर्खियों में छायी अभिनेत्री कंगना रनौत ने मोदी सरकार के इस फैसले से नाराजगी व्यक्त करते हुए निराशा जाहिर की। पीएम मोदी के तीन कृषि कानूनों को रद्द करने के फैसले की सोनू सूद, तापसी पन्नू, हिमांशी खुराना और अन्य सेलेब्स ने सराहना की है। 

                                                                      

पीएम मोदी ने जैसे ही कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा पर कंगना रनौत ने अपने विचार व्यक्त किए और तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को निरस्त करने के केंद्र के फैसले पर प्रतिक्रिया दी। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम  पर लिखा, "दुखद, शर्मनाक और बिल्कुल अनुचित ... अभिनेत्री कंगना ने इस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अगर लोग सड़कों पर हैं कानून बनाने लगे हैं संसद में चुनी हुई सरकार नहीं, तो यह भी जिहादी देश है। उन सभी को बधाई जो इसे इस तरह चाहते थे।"

                             

दूसरी पोस्ट में कंगना ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 104वीं जयंती पर एक फोटो साझा की। इंदिरा गांधी की तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा जब देश की अंतरात्मा गहरी नींद में है, तो लठ (बेंत) ही एकमात्र उपाय है और तानाशाही ही एकमात्र संकल्प है... जन्मदिन मुबारक हो प्रधानमंत्री जी।

उन्होंने कृषि कानूनों को वापस लेने के सरकार के फैसले की आलोचना करते हुए एक और पोस्ट साझा किया। शुक्रवार  सुबह  गुरुपर्व के अवसर पर पीएम मोदी ने घोषणा की कि उनकी सरकार एक साल पहले संसद द्वारा पारित तीन कृषि कानूनों को निरस्त कर देगी जिसके कारण कई राज्यों में किसान संघों ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया है। 

क्या बोले सेलेब्स?

कंगना ने इस फैसले पर अपने अंदाज में प्रतिक्रिया दी है। उनके अलावा अन्य सेलेब्स ने भी पीएम मोदी के फैसले पर प्रतिक्रिया दी है। देखिए किसने क्या कहा..

सोनू सूद

Created On :   19 Nov 2021 9:28 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story