एक बार फिर पाक पीएम ने की भारत की तारीफ, प्रशंसा  करते नहीं थक रहे इमरान खान, इंडियन आर्मी को किया सलाम 

Once again Pak PM praises India, Imran Khan is not tired of praising, salutes Indian Army
एक बार फिर पाक पीएम ने की भारत की तारीफ, प्रशंसा  करते नहीं थक रहे इमरान खान, इंडियन आर्मी को किया सलाम 
बाजवा से परेशान, इंडियन आर्मी को सलाम एक बार फिर पाक पीएम ने की भारत की तारीफ, प्रशंसा  करते नहीं थक रहे इमरान खान, इंडियन आर्मी को किया सलाम 
हाईलाइट
  • सेनी की अनेदखी बनी इमरान की मुसीबत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान प्रधानमंत्री इमरान खान भारत की तारीफ करते थक नहीं रहे है। भारतीय सेना की प्रशंसा करते हुए पाक पीएम ने कहा कि इंडियन आर्मी सरकार के कामकाजों में दखलंदाजी नहीं करती। आपको बता दें  इससे पहले इमरान खान ने भारत की विदेश नीति की सराहना की।

पाक पीएम ने रविवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए  पाकिस्तानी सेना पर  तंज़ कसा और  कहा कि  मैं भारतीय सेना को सलाम करता हूं, वे अपने लोगों के लिए काम करते हैं, भारतीय सेना भ्रष्ट नहीं है और वे लोगों द्वारा चुनी गई सरकार में कभी हस्तक्षेप नहीं करते हैं। इस बात कि पुष्टि पाकिस्तानी पर्यवेक्षक खान ने अपने एक बयान से की और कहा कि पाकिस्तानी सेना देश की विदेश नीति और  सरकार को नियंत्रित करती है।

खबरों के मुताबिक  सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा और आईएसआई प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल नदीम अंजुम ने  पाक पीएम इमरान खान को इस्तीफा देने  की सलाह दी है। सूत्रों के अनुसार, बाजवा ने इमरान खान को कुर्सी छोड़ने का प्रेशर बनाया हुआ है। हालांकि इमरान खान इस्तीफा देने के पक्ष में बिलकुल नजर नहीं आ रहे है।  सरकार अस्थिरता की  परेशानी को लेकर  इमरान  खान नागरिकों के बीच  पहुंच रहे है। 

सेना का साथ चाहते है खान

आपको बता दें इमरान खान को सत्ता में लाने में सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा का साथ था।  इसके पीछे की वजह  इमरान खान का पाक सेना और  पाकिस्तान के हित में  फैसले लेना बताया जाता है।  लेकिन अपने अब तक के कार्यकाल में  इमरान सेना के लिए कुछ खास नहीं कर पाए, इसी के चलते प्रमुख सैन्य अधिकारियों ने इमरान  को सत्ता से बेदखल करने  का मन बना लिया है। इसके लिए उनके खिलाफ कई प्रस्ताव रखे जा चुके है। जिन पर कुछ दिन बाद सदन में वोटिंग होगी। हालांकि पाक प्रधानमंत्री अपने खिलाफ पेश होने वाले अविश्वास प्रस्ताव को फैल करने की जुगाड़ में लगे हुए है।  और इस संबंध में सेना से  समर्थन भी चाहते हैं ,लेकिन सेना अब खान को  नजरअंदाज कर  रही है। 

कुर्सी खिसकते ही भारत की याद आई

पाक पीएम इमरान खान ने रूस यूक्रेन जंग में भारत के तटस्थ रूख और शांति वार्ता  से युद्ध  हल करने की नीति को लेकर भारत की विदेश नीति की तारीफ की। भारत के कट्टर दुश्मनों में गिने जाने वाले पड़ोसी मुल्क पाक का कहना है कि  हिंदुस्तान ने हमेशा आजाद विदेश नीति रखी है।  भारत अमेरिका का सहयोगी है और खुद को न्यूट्रल भी रखता है,  दुनियाभर के प्रतिबंधों के बाद  भी भारत रूस से तेल मंगवा रहा है,  क्योंकि उसकी विदेशी नीति लोगों की बेहतरी के लिए है।

Created On :   22 March 2022 10:39 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story