West Bengal: उत्तर 24 परगना में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले में एक की मौत, 6 घायल

One killed, 6 injured in attack on BJP workers in West Bengal
West Bengal: उत्तर 24 परगना में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले में एक की मौत, 6 घायल
West Bengal: उत्तर 24 परगना में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले में एक की मौत, 6 घायल
हाईलाइट
  • उत्तर 24 परगना में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमला
  • घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
  • बीजेपी ने तृणमूल कांग्रेस पर लगाया आरोप

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) और तृणमूल कांग्रेस (TMC) में तकरार चरम पर है। भाजपा ने दावा किया है कि उत्तर 24 परगना के हलिशहर में शनिवार को उसके कार्यकर्ताओं पर TMC के कार्यकर्ताओं ने हमला किया है, जिसमें एक की मौत हो गई, जबकि 6 कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

बीजेपी की ओर से ट्वीट किया गया कि एक और दिन, एक और हत्या। हलिशहर में कार्यकर्ता सैकत भवाल की टीएमसी के गुंडों द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई, जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को कल्याणी के जेएन मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सैकत भवाल पर हमला तब किया गया जब वो पार्टी के लिए डोर टू डोर कैंपेन कर रहे थे।वहीं, तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि यह घटना व्यक्तिगत दुश्मनी का नतीजा है। BJP नेता मुकुल रॉय ने कहा कि RSS कार्यकर्ता और 6 नबंर वॉर्ड हलिशहर के रहने वाले सैकत भवाल की हत्या कर दी गई। पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र खत्म हो चुका है। 

Created On :   12 Dec 2020 5:38 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story