नागपुर में एक और मौत, कोराेना से जान गंवाने वालों की संख्या हुई 7

One more death in Nagpur, number of people lost their lives in corona
नागपुर में एक और मौत, कोराेना से जान गंवाने वालों की संख्या हुई 7
नागपुर में एक और मौत, कोराेना से जान गंवाने वालों की संख्या हुई 7

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मेयो के मेडिसिन विभाग में भर्ती 70 वर्षीय महिला की मौत के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मोमिनपुरा निवासी महिला की रविवार को मौत हो गई थी। सोमवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला डायबिटीज की मरीज थी। सोमवार को नौ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ नागपुर में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 373 हो गई है। पॉजिटिव आए नौ सैंपलों में सात की जांच मेयो में और दो की जांच माफसू में हुई है। मृतक समेत तीन मरीज माेमिनपुरा के हैं और छह मरीज गड्‌डीगोदाम के हैं। गड्‌डीगाेदाम के मरीज सिम्बॉसिस में क्वारंटाइन थे।

अब गड्‌डीगोदाम में बढ़ रहे हैं मरीज

सतरंजीपुरा, मोमिनपुरा औऱ् शांति नगर के बादल गड्‌डीगोदाम में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। गड्‌डीगोदाम के 65 वर्षीय मरीज की माैत के बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। घटना के बाद से इलाके से लगातार मरीज सामने आ रहे हैं। मृतक के कई परिजन भी पॉजिटिव आ चुके हैं। इलाके से मरीजों की संख्या 10 हो चुकी है। गड्‌डीगोदाम के खलासी लाइन के मरीज को 13 मई को मेडिकल स्थित कोविड 19 सेंटर भर्ती किया गया था और 14 को सैंपल लिया गया था, जोे पॉजिटिव आया। शुक्रवार को हालत बिगड़ने पर उसे वेंटीलेटर पर रखा गया था। शनिवार को उसकी मौत हो गई थी।

चार डिस्चार्ज

सोमवार को चार मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं। इनमें तीन मेयो से और एक मरीज मेडिकल से डिस्चार्ज हुए हैं। मेयो से डिस्चार्ज मरीजों में 2 पुरुष और एक महिला है। तीनों मरीज मोमिनपुरा के हैं।

श्वसन संबंधी गंभीर बीमारी के आठ मरीज भर्ती

सोमवार को मेडिकल के श्वसन संबंधी गंभीर बीमारी के आठ मरीज भर्ती हुए हैं। इनमें जयताला, देवनाथ नगर दिघाेरी, मनीषनगर, रुक्मिणी नगर, गड्‌डीगोदाम, सेमिनरी हिल्स, नंदनवन और हिंगणा के महाजन वाड़ी के मरीज हैं। 

Created On :   18 May 2020 9:32 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story