आसमान छू रही प्याज 15 दिन तक और निकाल सकती हैं आपके आंसू

Onion prices will not be reduced for about 15 days!
आसमान छू रही प्याज 15 दिन तक और निकाल सकती हैं आपके आंसू
आसमान छू रही प्याज 15 दिन तक और निकाल सकती हैं आपके आंसू

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्याज की आसमान छूती कीमतों से आम आदमी परेशान हो चुका है। कई जगहों पर प्याज की कीमत 100 रुपए प्रति किलो से अधिक है। ऐसे में महंगे प्याज से निकले जनता के आंसू पोंछने के लिए केंद्र सरकार ने प्याज का आयात किया है।  वहीं इस माह प्याज की नई फसल भी बाजार में पहुंच जाएगी, जिससे लोगों की परेशानी कम हो सकेगी, लेकिन इसमें करीब 15 से 20 दिनों का समय और लग सकता है। 

विदेश से आएगी इतनी प्याज
विदेश से 1.10 लाख टन प्याज 10 दिसंबर से आना शुरू हो जाएगा। सरकार ने यह प्याज 52 से 55 रुपए प्रति किलो में मंगाया है। इसbunatiके अलावा सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एमएमटीसी ने तुर्की से 4,000 टन प्याज आयात का एक और आर्डर दिया है। प्याज की यह खेप जनवरी मध्य तक पहुंचने की उम्मीद है। बता दें कि इससे पहले 6090 टन का ऑर्डर मिस्त्र और 11000 टन का तुर्की को ऑर्डर दिया गया था।

वित्त मंत्री ने दिए ये संकेत
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा है कि प्याज की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए 57 हजार मीट्रिक टन का बफर स्टाक बनाया गया है। इसके अलावा मिस्र और तुर्की से भी प्याज आयात किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और राजस्थान के अलवर जैसे क्षेत्रों से दूसरे प्रदेशों में प्याज की खेप भेजी जा रही है।

घरेलू प्याज में करीब 15 दिन का समय
दूसरी ओर नाफेड के निदेशक अशोक ठाकुर ने प्याज की कीमतें कम होने में 10 से 15 दिन का वक्त लगने की बात कही है। उनके अनुसार इस साल अ​धिक मॉनसून के कारण  प्याज की फसल बर्बाद हो गई है, जबकि कई क्षेत्रों में बुवाई भी नहीं हो पाई। ऐसे में प्याज की फसल को मंडी तक आने में 10 से 15 दिन का समय और लगेगा। 

सामान्य होंगे दाम
देखा जाए तो एक ओर घरेलू बाजार में प्याज के आने में जहां 15 दिनों का समय लगेगा। वहीं केंद्र ने जो आयात करवाया है वो प्याज भी लगभग इतने ही दिनों में लोगों तक पहुंच पाएगी। ऐसे में आमजनों को प्याज करीब 15 दिनों तक और रुला सकती है। इसके बाद प्याज के दाम समान्य हो जाएंगे।

  

Created On :   5 Dec 2019 12:03 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story